{"_id":"664d9ddf526e94786b0da1ea","slug":"suhana-khan-birthday-wishes-from-bff-ananya-panday-shanaya-kapoor-navya-nanda-about-shah-rukh-khan-daughter-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suhana Khan Birthday: आज 24वां जन्मदिन मना रही हैं शाहरुख की लाडली सुहाना, बचपन की दोस्तों ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Suhana Khan Birthday: आज 24वां जन्मदिन मना रही हैं शाहरुख की लाडली सुहाना, बचपन की दोस्तों ने दी शुभकामनाएं
Wed, 22 May 2024 01:03 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 22 May 2024 01:03 PM IST
सार
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहना खान आज पूरे 24 साल की हो गई हैं। सुबह से ही सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिनमें उनकी घनिष्ठ मित्र शनाया कपूर और नव्या नंदा के अलावा अनन्या पांडे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
विस्तार
शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना खान आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना ने साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चिज' के जरिए बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अब सुहाना जल्द ही अपने पिता और बॉलीवुड बादशाह के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आज सुहाना खान का जन्मदिन है। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनकी बचपन की दोस्त शनाया कपूर और नव्या नंदा के अलावा अनन्या पांडे ने भी सुहाना को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक स्पेशल नोट लिखा है।
अनन्या पांडे ने लिखा खास नोट
अनन्या पांडे ने अपनी और सुहाना की एक फोटो साझा की है साथ ही लिखा, ''मेरी सबसे पसंदीदा लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं, तुम्हारे जैसी इस पूरी दुनिया में और कोई नहीं है आई लव यू सूजी।''
शनाया कपूर ने लिखा
शनाया कपूर ने भी सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी है। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपनी और सुहाना की एक तस्वीर साझा की है साथ ही लिखा, ''हैप्पी बर्थ डे बहन, तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं''
विज्ञापन
नव्या नवेली नंदा
सुहाना के जन्मदिन के मौके पर नव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा की है साथ ही लिखा, ''हैप्पी बर्थ डे सुहाना''
सुहाना के फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं। सुहाना खान अक्सर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों की पहली मुलाकात निर्देशक जोया अख्तक की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' के सेट पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोनों को अक्सर सार्वजनिक जगहों पर एक साथ कई बार देखा जा चुका है।
Farah Khan: फराह खान ने बॉलीवुड के सबसे मक्खीचूस अभिनेता की खोली पोल, बोलीं- मुझे 500 रुपये दो