Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   what Anil Kapoor like in India Ke Top 1 percent reveals the secret staying relevant after 40 years

इंडिया के टॉप 1%: शो की किस बात ने अनिल कपूर को किया प्रभावित? बताया इंडस्ट्री में 40 वर्षों तक टिकने का राज

Mon, 09 Nov 2026 05:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 09 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

  • अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें शो 'इंडिया के टॉप 1%' की कौन सी बात सबसे ज्यादा अच्छी लगी है।
  • अभिनेता ने कहा कि अगर आप कई वर्षों से इंडस्ट्री में हैं, तो दर्शक आपको अपना ध्यान देने के लिए बाध्य नहीं हैं।
  • अनिल कपूर के मुताबिक टेलीविजन और होस्टिंग के क्षेत्र में खुद को बार-बार नए रूप में ढालने के पीछे कोई जादुई फॉर्मूला नहीं है।

विज्ञापन
what Anil Kapoor like in India Ke Top 1 percent reveals the secret staying relevant after 40 years
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर 'इंडिया के टॉप 1%' के होस्ट के रूप में टेलीविजन पर लौटे हैं। यह एक फैमिली गेम शो है, जो उनकी हाजिर जवाबी, सूझबूझ और लोगों से जुड़ने की क्षमता की परीक्षा लेता है। अभिनेता कहते हैं कि मनोरंजन जगत में चार दशकों से अधिक समय तक बने रहने के लिए उन्हें लगातार अपने 'कंफर्ट जोन' से बाहर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन


इंडिया टुडे से बातचीत में 69 साल के अभिनेता ने बताया कि उन्हें इस फॉर्मेट की एक बात बहुत पसंद आई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शो को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने अनुशासन, जिज्ञासा और सीखने की इच्छा के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
Trending Videos

what Anil Kapoor like in India Ke Top 1 percent reveals the secret staying relevant after 40 years
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को क्या चाहिए?
मनोरंजन उद्योग में काम करते हुए अनिल कपूर ने दर्शकों और उनकी पसंद में आए बदलावों को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि कोई भी अभिनेता कितने भी लंबे समय से इंडस्ट्री में क्यों न हो, लंबे समय तक टिके रहना कोई पक्की बात नहीं होती। उन्होंने कहा 'सिर्फ इसलिए कि आप 40 वर्षों से इंडस्ट्री में हैं, दर्शक आपको अपना ध्यान देने के लिए बाध्य नहीं हैं। आपको उन्हें आज भी कुछ ऐसा देना होगा, जिसका वे बेसब्री से इंतजार करें।'

कपूर ने टीवी पर '24' लाने और 'इंडिया के टॉप 1%' को होस्ट करने के अपने फैसलों का उदाहरण देते हुए बताया कि वह हमेशा कुछ नया और अलग करने के लिए तैयार रहते हैं। उनके लिए, किसी सफल फॉर्मूले को बार-बार दोहराना काफी नहीं है। उन्होंने समझाया, 'आप हर मौके को यह सोचकर नहीं अपना सकते कि यह पहले मेरे लिए काम कर चुका है, तो चलो इसे फिर से कर लेते हैं।'
विज्ञापन

what Anil Kapoor like in India Ke Top 1 percent reveals the secret staying relevant after 40 years
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर को पसंद आया शो का फॉर्मेट
कपूर ने बताया कि शो 'इंडिया के टॉप 1 %' के फॉर्मेट ने ही उन्हें टेलीविजन पर लौटने का आत्मविश्वास दिया, क्योंकि इसे देखते ही उनका भी इसमें हिस्सा लेने का मन कर गया। उन्होंने कहा, 'जिस बात ने मुझे तुरंत उत्साहित किया, वह यह थी कि मैं खुद भी यह गेम खेलना चाहता था! आप कोई सवाल देखते हैं, आपको लगता है कि आपके पास जवाब है। मुझे यह एहसास बहुत पसंद आया, क्योंकि मैं कल्पना कर सकता हूं कि घर पर बैठे परिवारों की भी बिल्कुल ऐसी ही प्रतिक्रिया होगी।'

अनिल कपूर ने बताया कि यह अनुभव उनके पहले किए गए किसी भी काम से बिल्कुल अलग था। उन्होंने कहा, 'मनोरंजन जगत में इतने साल बिताने के बाद भी, यह एक बिल्कुल नया अनुभव लगा। इसी वजह से मुझे 'हां' कहने का आत्मविश्वास मिला।'
विज्ञापन

what Anil Kapoor like in India Ke Top 1 percent reveals the secret staying relevant after 40 years
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anilskapoor
क्या है इंडस्ट्री में टिके रहने का राज?
कपूर ने कहा कि फिल्मों, टेलीविजन और होस्टिंग के क्षेत्र में खुद को बार-बार नए रूप में ढालने के पीछे कोई जादुई फॉर्मूला नहीं है। उन्होंने इसका श्रेय अनुशासन, जिज्ञासा और हमेशा कुछ नया सीखने की इच्छा को दिया। उन्होंने कहा, 'मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेता हूं। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे ऐसे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और ईमानदारी से बताते हैं कि मैं कहां और बेहतर कर सकता हूं। मुझे सवाल पूछने, तैयारी करने और अपने से काफी छोटे लोगों से सीखने में कोई संकोच नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed