कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर हुए विवाद के बाद मेकर्स ने इसे सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। हाल ही में जारी किए गए इस विज्ञापन के चलते कृति सेनन को खूब ट्रोल किया गया था। बुधवार को ज्वैलरी ब्रांड ने कृति सेनन का वह रक्षाबंधन विशेष विज्ञापन सभी जगह से वापस लेते हुए एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया…
{"_id":"6a8e7ed07f528fddbf00ea7d","slug":"kriti-sanon-rakhi-ad-pulled-down-amid-backlash-and-feud-with-kangana-ranaut-over-bikini-remark-2026-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन विवाद: सभी प्लेटफॉर्म से हटा कृति सेनन का विज्ञापन, ज्वैलरी ब्रांड ने सफाई में क्या कहा?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
विज्ञापन विवाद: सभी प्लेटफॉर्म से हटा कृति सेनन का विज्ञापन, ज्वैलरी ब्रांड ने सफाई में क्या कहा?
Wed, 26 Aug 2026 11:21 AM IST
Akash Khare
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Khare
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:21 AM IST
सार
Kriti Sanon Ad Controversy: विवादों के बाद कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है। इसे लेकर ज्वैलरी ब्रांड ने एक बयान जारी करते हुए सफाई भी दी है। इस खबर में समझिए पूरा मामला...
विज्ञापन
कृति सेनन के विज्ञापन पर मचा विवाद
- फोटो : अमर उजाला
कृति सेनन विज्ञापन
- फोटो : यूट्यूब
यूजर्स के बाद कंगना ने भी की आलोचना
बता दें कि ज्वेलरी के इस विज्ञापन में, जिसे ब्रांड ने अब हटा लिया है, कृति सेनन को केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ ब्रालेट-स्टाइल वाला ब्लाउज पहने रक्षाबंधन मनाते हुए दिखाया गया था। सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। विज्ञापन और कृति के ड्रेसिंग सेंस को जमकर ट्रोल किया गया।
कृति सेनन के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही कड़ी आलोचना के बीच एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी 'बिकिनी पहनकर राखी बांधने' के लिए अभिनेत्री की आलोचना की।
यह खबर भी पढ़ें: 'कोई बहन भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी'? कंगना रनौत ने अब कृति सेनन पर कसा तंज; जानिए क्या है मामला?

कंगना रनौत-कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने एक इंस्टा स्टोरी साझा करते हुए यह बातें कहीं...
- कंगना ने कृति की ड्रेस पर तंज करते हुए एक स्टोरी शेयर की।
- उन्होंने लिखा कि महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
- हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं।
- कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी और बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक कई ऑप्शन हैं।
- इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी?
- कंगना ने आखिर में पूछा कि आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए?
विज्ञापन
विज्ञापन
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
मामले पर क्या रही कृति की प्रतिक्रिया?
दो दिन तक चले इस विवाद के बाद कृति सेनन ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा..
यह खबर भी पढ़ें: रक्षाबंधन विवाद पर कृति सेनन ने दी सफाई, ट्रोलर्स को दिया जवाब; बोलीं- परंपरा दिल से मानते हैंं
दो दिन तक चले इस विवाद के बाद कृति सेनन ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा..
- 'त्योहारों की असली भावना आपके कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है जिन्हें आप दिल से मानते हैं।'
- 'रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार का रिश्ता है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं।'
- 'हम एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करते हैं और एक-दूसरे की अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं।'
- 'हमारे लिए यह प्यार और प्रार्थना हमारे कुत्तों तक भी जाती है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।'
- 'आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?'
- 'समय के साथ पारंपरिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों मापा जाता है?'
- 'संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।'
यह खबर भी पढ़ें: रक्षाबंधन विवाद पर कृति सेनन ने दी सफाई, ट्रोलर्स को दिया जवाब; बोलीं- परंपरा दिल से मानते हैंं
विज्ञापन
राहुल गांधी और कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने किया था समर्थन
मंगलवार को कृति ने एक स्टोरी शेयर कर जब इस पूरे मामले पर सफाई दी थी तो देर शाम राहुल गांधी ने भी एक्ट्रेस का समर्थन किया।
राहुल ने कृति की पोस्ट री-शेयर करते हुए लिखा- 'एक महिला क्या पहनती है? क्या करती है? और कहां जाती है? यह उसकी मर्जी है। महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।'
यह खबर भी पढ़ें: विज्ञापन विवाद: कंगना के कटाक्ष के बाद अब राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कृति सेनन के समर्थन में क्या कहा?