फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Viral Rakshabandhan advertisement controversy explainer actress reacts after kangana ranaut slams

एक्सप्लेनर: विज्ञापन जिस पर मचा विवाद, कंगना ने की आलोचना; अब कृति ने क्या जवाब दिया? यहां समझें पूरा मामला

Tue, 25 Aug 2026 04:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 25 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

Kriti Sanon Viral Video Controversy: बीते दो दिनों से कृति सेनन के एक विज्ञापन पर खूब हंगामा मचा हुआ है। पहले यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर कृति की स्टाइलिंग को ट्रोल किया। फिर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कृति के ड्रेसिंग सेंस की जमकर आलोचना की। इसके बाद 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फेम अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने भी इस एड वीडियो पर आपत्ति जताई। बढ़ते विवाद को देख अब कृति सेनन ने पूरे मामले पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। शुरू से जानिए क्या है यह विवाद? और इस पर किसने क्या-क्या टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Kriti Sanon Viral Rakshabandhan advertisement controversy explainer actress reacts after kangana ranaut slams
कृति सेनन विज्ञापन विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन से संबंधित कृति सेनन का नया विज्ञापन इन दिनों खूब चर्चा में है। पहले कई यूजर्स और फिर अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसकी जमकर आलोचना की। मामले पर जर्मन अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट तक ने भी अपनी राय साझा की। इसके बाद मंगलवार को आखिरकार कृति सेनन का भी रिएक्शन सामने आया। इस खबर में पूरे मामले को सिलसिलेवार तरीके से समझिए…
विज्ञापन

Kriti Sanon Viral Rakshabandhan advertisement controversy explainer actress reacts after kangana ranaut slams
कृति सेनन विज्ञापन - फोटो : वीडियो ग्रैब
कृति के विज्ञापन में क्या था आपत्तिजनक?
कृति सेनन ने बीते दिनों एक जूलरी कंपनी के लिए रक्षाबंधन पर खास विज्ञापन शूट किया। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही विवाद शुरू हुआ। जानिए इस वीडियो में क्या है? 
  • कृति सेनन के नए विज्ञापन में दिखाया गया है कि वह रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं।  
  • इसमें वह अपने भाई को राखी बांधने के साथ ही अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती हैं।
  • इस विज्ञापन में कृति इंडो वेस्टर्न ड्रेस में दिख रही हैं। कई यूजर्स को उनके आउटफिट्स काफी रिवीलिंग लगे। 
  • इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही कृति को उनकी ड्रेस के चलते लगाता ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon Viral Rakshabandhan advertisement controversy explainer actress reacts after kangana ranaut slams
कृति सेनन - फोटो : वीडियो ग्रैब
यूजर्स क्या बोले? 
रक्षाबंधन वाले इस विज्ञापन में कृति सेनन के रिवीलिंग ड्रेस पर कई यूजर्स ने आपत्ति जताई है। कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की है। तो वहीं कई यूजर्स ने उनका समर्थन किया है। जहां एक तरफ कृति पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'रक्षाबंधन पर कोई भी महिला ऐसे कपड़े नहीं पहनती। शर्म आनी चाहिए कृति।'

वहीं एक अन्य यूजर ने कृति के सपोर्ट में लिखा 'उन्होंने कोई गलत कपड़े नहीं पहने हैं। हो सकता है कि उनका आउटफिट आपकी 'शालीनता' की परिभाषा में फिट न बैठता हो। मैं भी अपने भाई के सामने ऐसे कपड़े पहन सकती हूं। जो लोग फिल्मों में उनके बिकिनी सीन पर तालियां बजाते थे, वही अब उनके कपड़ों पर सवाल उठा रहे हैं। महिलाओं को हर हाल में जज किया जाता है।'

वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय पुरुषों को रक्षाबंधन के विज्ञापन में कृति सेनन के मॉडर्न कपड़े पहनने से बुरा सपना आ रहा है। काश वे उन महिलाओं के लिए भी ऐसा ही गुस्सा दिखाते जो सामान्य कपड़े पहनती हैं, फिर भी रोज भारतीय पुरुषों द्वारा रेप का शिकार होती हैं और उन्हें कोई न्याय नहीं मिलता।'

इस तरह कई लोगों के कमेंट्स कृति के इस वीडियाे को लेकर सामने आए। एक ओर जहां कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को धर्म और संस्कृति का मजाक बनाता हुआ बताया। वहीं कुछ ने कृति का समर्थन करते हुए कहा कि इस विवाद को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

Kriti Sanon Viral Rakshabandhan advertisement controversy explainer actress reacts after kangana ranaut slams
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने क्या कहा?
जब मामले ने तूल पकड़ा तो इस पर कंगना ने भी अपनी राय रखी। अभिनेत्री ने एक इंस्टा स्टोरी साझा करते हुए यह बातें कहीं...
  • कंगना ने कृति की ड्रेस पर तंज करते हुए एक स्टोरी शेयर की। 
  • उन्होंने लिखा कि महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
  • हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं।
  • कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी और बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक कई ऑप्शन हैं।
  • इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी?
  • कंगना ने आखिर में पूछा कि आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए?
     

Kriti Sanon Viral Rakshabandhan advertisement controversy explainer actress reacts after kangana ranaut slams
सुजैन बर्नर्ट - फोटो : एक्स@suzannebernert
सुजैन बर्नर्ट ने क्या कहा?
कृति के इस विज्ञापन पर जर्मनी अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने भी बयान दिया। अभिनेत्री ने कहा, 'जर्मनी में पली-बढ़ी और लिबरल सोच रखने वाली होने के बावजूद, मुझे यह बात बिल्कुल गलत लगी। यह गहरे अर्थ वाला एक खूबसूरत त्योहार है। यह (विज्ञापन और कृति की ड्रेस) तो बस 'चलो, पार्टी करते हैं' जैसा लग रहा है। रक्षाबंधन के लिए विज्ञापन पूरी तरह से गलत है।' 
सुजैन ने आगे लिखा, 'कम कपड़े पहनने का मतलब मॉडर्न होना नहीं है। कम कपड़े पहनना महिला सशक्तिकरण नहीं है! यह एक झूठ है जो बेचा जा रहा है। सही समय पर सही कपड़े पहनने चाहिए। यह विज्ञापन किसी क्लब के लिए तो ठीक हो सकता था, लेकिन राखी के लिए नहीं।' 

संजय राउत ने कंगना पर उठाए सवाल
कृति के विज्ञापन पर काफी हंगामा मचने के बाद शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने भी इस पर बयान दिया। जब उनसे कंगना की टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,
  • आप उस महिला सांसद की बातों को इतना गंभीरता से क्यों लेते हैं? मत लीजिए। 
  • उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'उन्हें इतना महत्व मत दीजिए। वे 'अंधभक्त' हैं। वह तो उनसे भी एक कदम आगे हैं, उनके पास दिमाग ही नहीं है।'
  • इतने सारे मुद्दे हैं लेकिन... आप उनसे चाय महंगी होने के बारे में क्यों नहीं पूछते... हमारा गन्ना कहां गया? वह इथेनॉल बनाने में चला गया।'

Kriti Sanon Viral Rakshabandhan advertisement controversy explainer actress reacts after kangana ranaut slams
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
मामले पर क्या रही कृति की प्रतिक्रिया?
दो दिन तक चले इस विवाद के बाद अब मामले पर कृति सेनन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा
  • 'त्योहारों की असली भावना आपके कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है जिन्हें आप दिल से मानते हैं।'
  • 'रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार का रिश्ता है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं।'
  • 'हम एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करते हैं और एक-दूसरे की अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं।'
  • 'हमारे लिए यह प्यार और प्रार्थना हमारे कुत्तों तक भी जाती है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।'
इसके साथ ही कृति ने तीन अहम सवाल भी उठाए
  • 'आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?'
  • 'समय के साथ पारंपरिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों मापा जाता है?'
  • 'संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।'

Kriti Sanon Viral Rakshabandhan advertisement controversy explainer actress reacts after kangana ranaut slams
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन का वर्कफ्रंट
बता दें कि कृति सेनन हाल ही में होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी मल्टी-स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आईं थीं। यह 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed