फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actors Shah Rukh Khan Ajay Devgn and Tiger Shroff yet to reply to notice on advertisement says Tukaram Mundhe

क्या विज्ञापन के नोटिस पर चुप्पी साधे बैठे हैं शाहरुख-टाइगर और अजय? तुकाराम मुंढे बोले- 'अब तक नहीं मिला जवाब'

Wed, 26 Aug 2026 07:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Aug 2026 07:11 PM IST
सार

Tukaram Mundhe On advertisement Notice: महाराष्ट्र FDA ने बीते दिनों 'विमल इलायची' विज्ञापन मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजा था। इसे लेकर तीनों सितारों ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। तुकाराम मुंढे ने यह बात कही है।

विज्ञापन
Actors Shah Rukh Khan Ajay Devgn and Tiger Shroff yet to reply to notice on advertisement says Tukaram Mundhe
शाहरुख, अजय और टाइगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे का कहना है कि विज्ञापन मामले में भेजे गए नोटिस का शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने अब तक जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तुकाराम ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र FDA को अभी तक उन तीनों बॉलीवुड अभिनेताओं से कोई जवाब नहीं मिला है, जिन्हें एक विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन


क्या विज्ञापन मामले में पब्लिसिटी के लिए हुआ SRK-अजय देवगन-टाइगर पर एक्शन? आरोपों पर तुकाराम मुंढे क्या बोले?

विज्ञापन
विज्ञापन

Actors Shah Rukh Khan Ajay Devgn and Tiger Shroff yet to reply to notice on advertisement says Tukaram Mundhe
तुकाराम - फोटो : एएनआई

तुकाराम बोले- 'नियमों के उल्लंघन पर नजर'
मुंबई प्रेस क्लब के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में बोलते हुए तुकाराम मुंढे ने कहा कि किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करना जरूरी नहीं कि गलत हो, लेकिन उसे गलत तरीके से प्रमोट करना गलत है।
कमर्शियल और सरोगेट एडवरटाइजिंग से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए IAS अधिकारी ने कहा, 'हम जो भी विज्ञापन देखते हैं, चाहे वे अखबारों में हों, टीवी पर हों या सोशल मीडिया पर..., वे हमारी नजर में होते हैं। हम नियमों के उल्लंघन पर नजर रख रहे हैं'।

क्यों भेजा गया था नोटिस?
इस महीने की शुरुआत में, FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। FDA का कहना है कि यह विज्ञापन पहली नजर में प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू से जुड़े उत्पादों का 'अप्रत्यक्ष या सरोगेट' प्रचार है। नोटिस के बारे में पूछे जाने पर मुंढे ने कहा कि अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

FDA ने पहले कहा था कि विज्ञापन में विमल इलायची शब्द का इस्तेमाल विमल पान मसाला ब्रांड से जुड़ाव पैदा करता हुआ लग रहा था और इससे ग्राहकों को गुमराह किया जा सकता था, साथ ही प्रतिबंधित उत्पाद का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार भी हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed