फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiran Rao Statement on Laapataa Ladies Oscar entry says I am deeply honored and delighted

Kiran Rao: 'लापता लेडीज' के ऑस्कर की रेस में शामिल होने पर गदगद किरण राव, आमिर खान ने भी जताया आभार

Mon, 23 Sep 2024 03:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसे भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना है। इस खुशी के मौके पर निर्देशक किरण राव ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Kiran Rao Statement on Laapataa Ladies Oscar entry says I am deeply honored and delighted
किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। मार्च में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म ऑस्कर की रेस में शामिल हो सकती है। खुद किरण राव ने भी इसकी इच्छा जाहिर की थी और अब उनकी यह मुराद पूरी भी हो गई है। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया ने जैसे ही 'लापता लेडीज' को ऑस्कर के लिए आधिकारिक रूप से चुने जाने का एलान किया, हर तरफ खुशी है। निर्देशक किरण राव ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Laaptaa Ladies Review: ये न्यू मिलेनियल्स की ‘नदिया के पार’ है, रूमाल बड़ा वाला लेकर जाना, रोना खूब आएगा..

विज्ञापन

'हमारी पूरी टीम की मेहनत का प्रमाण है यह'
फिल्म की इस उपलब्धि पर किरण राव ने कहा है, 'मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। बेहद खुश हूं कि हमारी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म का ऑस्कर की रेस में शामिल होना, मेरी पूरी टीम की अथक मेहनत का प्रमाण है, जिनके  जुनून ने इस कहानी को जीवंत किया है। सिनेमा हमेशा दिलों को जोड़ने, सीमाओं को पार करने और सार्थक बातचीत का सबसे शक्तिशाली जरिया रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी, जैसे कि इसने भारतीय दर्शकों का दिल जीता है'।
Laapataa Ladies: 'ऑस्कर' के लिए चुनी गई किरण राव की 'लापता लेडीज', फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की पुष्टि

चयन समिति का जताया आभार
किरण राव ने चयन समिति का भी शुक्रिया अदा किया है। किरण राव ने कहा, 'इस फिल्म में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहतीं हूं। इस साल की तमाम शानदार फिल्मों में से इस फिल्म का चुना जाना वाकई हमारे लिए बड़ा सम्मान है। इसके अलावा किरण राव ने आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज को भी इस फिल्म के लिए मिले सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है। 
Pushpa 2 The Rule: काउंटडाउन शुरू, बस 75 दिनों का और इंतजार फिर बड़े परदे पर होगा 'पुष्पा 2' का धमाल

विज्ञापन

दर्शकों को भी कहा शुक्रिया
किरण राव का कहना है, 'इस फिल्म के लिए प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। मैं पूरी कास्ट और क्रू को भी तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिनकी अपार प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत से यह फिल्म बन पाई। इस फिल्म को बनाने की यात्रा अविश्वसनीय सहयोग और विकास की यात्रा रही है। साथ ही निर्देशक ने दर्शकों का भी आभार जताया है। उन्होंने लिखा, 'दर्शकों का प्यार और सहयोग हमारे लिए मायने रखता है। आपका हम पर यह अटूट विश्वास ही हमें बतौर फिल्म निर्माता आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है'।

आमिर खान ने भी जताई खुशी
आमिर खान ने भी 'लापता लेडीज' की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'हम सभी इस खबर से बहुत खुश हैं। मुझे किरण और उनकी पूरी टीम पर बहुत गर्व है। मैं फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हमारी फिल्म को चुना। हमारे दर्शकों, हमारे मीडिया और पूरी फिल्म बिरादरी को मेरा हार्दिक आभार, उन सभी के प्यार और समर्थन के लिए जो उन्होंने लापता लेडीज को दिए हैं। जियो और नेटफ्लिक्स दोनों को धन्यवाद, जिनके साथ काम करने के लिए ये बेहतरीन साझेदार रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं कि हमारी सारी मेहनत सफल हो गई। आप सभी को धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed