फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 The Rule: 75 DAYS Left in Release of Allu Arjun movie Mythri Movie Makers shares new Poster

Pushpa 2 The Rule: काउंटडाउन शुरू, बस 75 दिनों का और इंतजार फिर बड़े परदे पर होगा 'पुष्पा 2' का धमाल

Mon, 23 Sep 2024 11:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Sep 2024 11:57 AM IST
सार

फिल्म 'पुष्पा 2' का दर्शक सांसे थामकर इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को अब सिर्फ 75 दिन बाकी हैं। मैत्री मूवी मेकर्स ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule: 75 DAYS Left in Release of Allu Arjun movie Mythri Movie Makers shares new Poster
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है। यूं तो इस फिल्म को इस साल अगस्त में रिलीज हो जाना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दर्शकों का इंतजार कुछ लंबा हो गया और फिल्म की रिलीज डेट सीधे दिसंबर में पहुंचा दी गई। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के इंतजार की घड़ियां अब थोड़ी कम हो रही हैं। इस फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ 75 दिन बाकी हैं।

विज्ञापन

Aishwarya Rai: पेरिस में शादी की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखीं ऐश्वर्या, अलगाव की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप

विज्ञापन

काउंटडाउन शुरू
मैत्री मूवी मेकर्स ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर पर 75 लिखा है। साथ ही अल्लू अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'सिर्फ 75 दिन और इसके बाद पुष्पा और उसके बेजोड़ आभामंडल को दुनिया बड़े परदे पर देखेगी'। साथ ही लिखा है, 'पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा पर एक अभूतपूर्व अध्याय लिखेगी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

इस तारीख को होगी रिलीज
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 6 दिसंबर 2024 को बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। इसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना एक बार फिर नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान सुकुमार ने संभाली है। 
Oscar 2025: क्या ऑस्कर नामांकन पाने की दौड़ में हैं ये तीन शानदार तेलुगु फिल्में? जमकर लग रहे कयास

विज्ञापन

दर्शकों के बीज जबर्दस्त क्रेज
अल्लू अर्जुन की फिल्म का नया पोस्टर सामने आते ही यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं, जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर किस कदर क्रेज है। एक यूजर ने लिखा, 'बस 75 दिन और फिल बड़े परदे पर रूल करेगा पु्ष्पा'। एक यूजर ने लिखा, 'गेमचेंजर फिल्म आ रही है'। एक यूजर ने लिखा, 'धमाके के लिए तैयार हैं हम'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed