Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Mr India International 2017 darasing revealed about his presence in cop 31 in recent interview

इंटरव्यू: दारासिंग ने बताया कैसा था मिस्टर इंडिया बनने के बाद सफर, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

Sat, 28 Nov 2026 06:44 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Nov 2026 06:44 PM IST
सार

Darasing Khurana Interview: मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके दारासिंग खुराना के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें '100 ग्लोबल इम्पैक्ट लीडर्स ऑफ 2026' में जगह मिली है। तुर्किये के अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र के 31वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) के दौरान उन्हें 'यूथ लीडर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट' कैटेगरी में सम्मानित किया गया। अमर उजाला से खास बातचीत में दारासिंग ने अपने बारे में बहुत सी बातें कीं। 

विज्ञापन
Mr India International 2017 darasing revealed about his presence in cop 31 in recent interview
दारासिंग खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@darasingkhurana

विस्तार

महाराष्ट्र के परभणी से आने वाले दारासिंग अभिनय के साथ सामाजिक कामों में भी सक्रिय हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपने सफर के उन अनुभवों को साझा किया, जिन्होंने उनके काम और सोच को दिशा दी। पढ़िए क्या बोले दारासिंग....
विज्ञापन

 
Trending Videos

Mr India International 2017 darasing revealed about his presence in cop 31 in recent interview
दारासिंग खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@darasingkhurana

मिस्टर इंडिया बनने के बाद क्या करना चाहते थे दारासिंग?
दारासिंग कहते हैं, 'जब मैंने मिस्टर इंडिया जीता, उसी समय से मेंटल हेल्थ के लिए कुछ करना चाहता था। अपने कॉलेज के कुछ प्रोफेसर्स और प्रिंसिपल से मिला, लेकिन इस क्षेत्र में सबकी जानकारी बहुत सीमित थी। मुझे कोई सही दिशा नहीं मिली, जहां से मैं इस काम को आगे बढ़ा पाता। इसके बाद मैंने ब्लड कैंसर को अपने काम का विषय चुना।'

इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली तो थेरेपिस्ट सामने आए
वह बताते हैं, 'महामारी के दौरान लोगों की चिंता और डिप्रेशन की परेशानी ज्यादा सामने आने लगी। तब मैंने दोबारा इस दिशा में काम करने के बारे में सोचा। मैंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली कि क्या कोई मेरी मदद कर सकता है, जिससे लोगों को कम खर्च में थेरेपी मिल सके। मेरे फॉलोअर्स में कई थेरेपिस्ट और काउंसलर्स थे। उन्होंने जवाब दिया और इस काम में मदद की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Mr India International 2017 darasing revealed about his presence in cop 31 in recent interview
दारासिंग खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@darasingkhurana
परभणी में आइडिया थे मगर शुरुआत नहीं थी पता
अपने छोटे शहर के अनुभव पर दारासिंग कहते हैं, 'मैं महाराष्ट्र के परभणी से हूं। मेरी फैमिली आज भी वहीं रहती है। वहां बहुत सारे आइडिया होते थे, लेकिन उन्हें शुरू कैसे करना है, यह पता नहीं होता था। कई बार यह भी नहीं मालूम होता था कि किसी व्यक्ति को अप्रोच कैसे करें, मैसेज कैसे लिखें या फॉलोअप किस तरह करें। ये छोटी-छोटी बातें हैं, लेकिन सही गाइडेंस न हो तो आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है।'

अपने होमटाउन के लिए सबसे पहले करेंगे यह काम 
दारासिंग से पूछा गया कि अगर उन्हें अपने शहर में बदलाव लाने का मौका मिले तो वह सबसे पहले क्या करेंगे। इस पर उन्होंने कहा, 'मेरे होमटाउन में अच्छी सड़कों की बहुत जरूरत है। अगर मेरे हाथ में कुछ करने का मौका हो तो मैं सबसे पहले वहां की सड़कें बनवाऊंगा। यह ऐसी चीज है, जिसकी वहां सबसे ज्यादा कमी महसूस होती है।'
विज्ञापन

Mr India International 2017 darasing revealed about his presence in cop 31 in recent interview
दारासिंग खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम- @darasingkhurana
COP31 पहुंचकर समझा कि यह कितना बड़ा आयोजन है
दारासिंग को यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र के 31वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) के दौरान तुर्किये के अंताल्या में मिला। वह बताते हैं कि शुरुआत में उन्हें इस आयोजन की अहमियत का अंदाजा नहीं हुआ था। वह कहते हैं, 'मुझे कोई भी खबर मिलती है तो मैं बहुत सामान्य रहता हूं। ऐसा कभी महसूस नहीं होता कि ओह माय गॉड, ऐसा हो गया। लेकिन जब मैं COP के लिए पहुंचा और वहां की व्यवस्थाएं देखीं, तब मुझे एहसास हुआ कि यह कितना बड़ा आयोजन है। सुबह सवा पांच बजे होटल से निकला तो देखा कि COP के लिए चलने वाली ट्रेन पूरी भरी हुई थी। उसमें दुनिया के अलग-अलग देशों के लोग, पत्रकार और मंत्री तक सफर कर रहे थे।'

'मेरे बगल में बैठे थे टोंगा के प्रधानमंत्री
सम्मेलन के ब्लू जोन में हुई एक मुलाकात को याद करते हुए दारासिंग कहते हैं, 'मैं वहां दूसरे लोगों के साथ बैठा था। बातचीत के दौरान मेरे बगल में बैठे व्यक्ति ने बताया कि वह टोंगा के प्रधानमंत्री हैं। तब मुझे एहसास हुआ कि मैं किस स्तर के लोगों के साथ बैठा हूं। यह मेरे लिए बहुत खास और आभार से भरा पल था।'

Mr India International 2017 darasing revealed about his presence in cop 31 in recent interview
दारासिंग खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम- @darasingkhurana
दारासिंग ने बताया कैसा किरदार चाहते हैं
अभिनय को लेकर अपनी पसंद बताते हुए दारासिंग कहते हैं, 'मुझे असल जिंदगी से जुड़े किरदार पसंद हैं। मैं ऐसे रोल करना चाहता हूं, जो लोगों की जिंदगी को सकारात्मक तरीके से छू सकें। जब दर्शक थिएटर से बाहर निकलें तो उन्हें लगे कि क्या किरदार था, क्या इंसान था। मैं चाहता हूं कि मुझे ऐसे किरदार मिलें, जिन्हें देखकर लोग याद रखें।'

कौन हैं दारासिंग खुराना?
दारासिंग खुराना भारतीय अभिनेता, मॉडल और अंतरराष्ट्रीय होस्ट हैं। उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता है। वह अभिनय के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।
मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने 'पॉज. ब्रीद. टॉक.' फाउंडेशन की शुरुआत की। वह युवाओं से जुड़े मुद्दों और सामाजिक पहलों पर भी काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed