फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Want to re release Kabhi Khushi Kabhie Gham when it completes 25 years on 2026

Karan Johar: करण जौहर ने खुद नहीं देखी है 'कभी खुशी कभी गम', फिल्म के 25 साल पूरे होने पर फिर से करेंगे रिलीज

Sat, 29 Jun 2024 12:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 29 Jun 2024 12:00 AM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने कई बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने फिल्मों को फिर से रिलीज करने की बात को बेहतरीन बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 25 साल पूरे होने पर इसे फिर से रिलीज करेंगे।

विज्ञापन
Karan Johar Want to re release Kabhi Khushi Kabhie Gham when it completes 25 years on 2026
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, निर्माता, लेखक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टीवी होस्ट हैं। वह हिरू जौहर और यश जौहर के बेटे हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन्स कम्पनी के कर्ता-धर्ता भी हैं। करण 'कुछ कुछ होता है', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 14 दिसंबर 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का निर्देशन करण ने किया था। इस फिल्म को करण एक बार फिर से रिलीज करना चाहते हैं। जानिए करण अपनी इस फिल्म को कब रिलीज करेंगे।
विज्ञापन


फिल्म 'कभी खुशी कभी गम'
साल 2001 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को रिलीज हुए इस साल 14 दिसंबर को पूरे 23 साल हो जाएंगे। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, काजोल, करीना कपूर और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए।
विज्ञापन


करण ने फिल्म की रि-रिलीज को लेकर कही यह बात
हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म 'रॉकस्टार' को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस बात से करण बेहद खुश हुए। वहीं करण का मानना है कि फिल्मों को फिर से रि-रिलीज करने का चलन काफी बेहतरीन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'बैड न्यूज' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण जौहर ने कहा, ''मुझे लगता है कि जब फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो जाएंगे, तो मैं इस फिल्म को फिर से रिलीज करूंगा यानी की दो साल बाद (2026)। मुझे लगता है कि फिल्म को फिर से रिलीज करना चाहिए। मैंने खुद यह फिल्म नहीं देखी है। मैं अपनी फिल्में बस एक बार ही देखता हूं, जब वह बनकर तैयार हो जाती हैं।'' आगे करण ने फिल्म को लेकर कहा, ''मैंने खुद 23 सालों से इस फिल्म को नहीं देखा है। हां जब कोई फिल्म से कोई सीन के डायलॉग और रील्स बनाता है तो मैं देखता हूं।'' करण ने यह भी कहा, ''मुझे लगता है कि कई दर्शक इस तरह की फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं। फिल्म को रि-रिलीज करना उन दर्शकों के लिए यादगार रहेगा। मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म को फिर से रिलीज करना एक जबरदस्त तरीका है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' के निर्देशक आनंद तिवारी हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोड्क्शन के तहत हुआ है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क नजर आएंगे। यह फिल्म 19 जूलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
Bad Newz Trailer Launch: बैड न्यूज का हुआ ट्रेलर लॉन्च, तृप्ती डिमरी का हॉट अंदाज विक्की कौशल पर पड़ा भारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed