{"_id":"667eccddb1a2811d7b0ec70d","slug":"vicky-kaushal-triptii-dimri-ammy-virk-anand-tiwari-at-trailer-launch-of-bad-newz-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bad Newz Trailer Launch: बैड न्यूज का हुआ ट्रेलर लॉन्च, तृप्ती डिमरी का हॉट अंदाज विक्की कौशल पर पड़ा भारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bad Newz Trailer Launch: बैड न्यूज का हुआ ट्रेलर लॉन्च, तृप्ती डिमरी का हॉट अंदाज विक्की कौशल पर पड़ा भारी
Fri, 28 Jun 2024 08:25 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 28 Jun 2024 08:25 PM IST
सार
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें कॉमेडी के साथ मस्ती, रोमांस और ड्रामा देखने को मिला। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल, एमी विर्क और करण जौहर के अलावा फिल्म के निर्देशक आनंद तिवारी भी नजर आए।
विज्ञापन
'बैड न्यूज' ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
फिल्म 'बैड न्यूज' के ट्रेलर लॉन्च पर विक्की कौशल ब्लैक इनर शर्ट और पेंट के साथ लाइट बेबी ब्लू रंग की ओपन शर्ट में काफी हैंडसम दिखे। वहीं एमी विर्क अपने पंजाबी स्टाइल में ही नजर आए। बात करें फिल्म की लीड हीरोइन तृप्ति डिमरी के लुक की तो, तृप्ति मिनी शॉर्ट ब्लैट शिमरी ड्रेस में बेहद हॉट और सिजलिंग दिखीं। खुले बालों के साथ लाइट मेकअप में हर कोई तृप्ति को देखता ही रह गया। तृप्ति, विक्की और एमी ने जमकर पोज दिए और फोटो क्लिक करवाईं। इसके अलावा इस इवेंट पर फिल्म के निर्माता करण जौहर और निर्देशक आनंद तिवारी भी नजर आए।
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क 'बैड न्यूज' के साथ 19 जूलाई 2024 को सिनेमाघरों में तलहका मचाने आ रहे हैं। दरअसल, ये वही बैड न्यूज, है जिसे लोग आमतौर पर गुड न्यूज कहते हैं। अब ये गुड न्यूज बैड न्यूज क्यों है, फिल्म इसी मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी ट्रेलर को देखकर आप साफ-साफ समझ सकते हैं जिसमें तृप्ति का इश्क विक्की कौशल और एमी विर्क दोनों से चल रहा है। अब जब तृप्ति प्रेग्नेंट होती है तो सवाल ये उठता है कि उस बच्चे का बाप असल में उन दोनों में से कौन है।
फिल्म 'बैड न्यूज' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही प्रशंसक के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म में विक्की कौशल 'अखिल चड्ढा', तृप्ति डिमरी 'सलोनी' और एमी विर्क 'गुरबीर पाजी' का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। कॉमेडी के भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर भी काफी मजेदार रहा। फिल्म 'बैड न्यूज' को तरुम डुडेजा और इशिता मोइत्रा ने मिलकर लिखा है। 'बैड न्यूज' का ट्रेलर को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि तृप्ति डिमरी मां बनने वाली होती हैं और उन्हें यह नहीं पता होता कि आखिर यह बच्चा किसका है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'बैड न्यूज' का नाम पहले 'मेरे महबूब मेरे सनम' रखा गया था। बाद में निर्माताओं ने इस फिल्म का नाम बदलकर 'बैड न्यूज' कर दिया। इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म के निर्माता करण जौहर है। यह फिल्म अगले महीने 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kalki 2898 AD Mrunal Thakur: 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो को लेकर मृणाल ने किया खुलासा, बोलीं- पल भर में ही..