फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor and Ishaan Khatter reaction on Neeraj Ghaywan Homebound selected for 78th Cannes Film Festival

Homebound: कान फिल्म फेस्टिवल में 'होमबाउंड' के चुने जाने पर जान्हवी-ईशान ने जाहिर की खुशी, बोले- 'गर्व है'

Thu, 10 Apr 2025 11:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Apr 2025 11:46 PM IST
सार

78th Cannes Film Festival:  78वें कान फिल्म फेस्टिवल में 'मसान' फिल्म फेम नीरज घेवन की 'होमबाउंड' का चयन हुआ है। इस पर जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Ishaan Khatter reaction on Neeraj Ghaywan Homebound selected for 78th Cannes Film Festival
जान्हवी कपूर-नीरज घेवन-ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मई में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है। फेस्टिवल के लिए चुनी गईं फिल्मों की सूची जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में नीरज घेवन की 'होम बाउंड' ने भी जगह बनाई है। यह कान के लिए चुनी गई इकलौती भारतीय फिल्म है। इसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने लीड रोल किया है। फिल्म के चुने जाने पर दोनों सितारों खुशी जताई है।

विज्ञापन


Dinesh Vijan: 'खुशकिस्मत हूं कि अच्छे डायरेक्टर से घिरा हूं', दिनेश विजन ने बताई अपनी फिल्मों की सफलता की वजह

विज्ञापन

जान्हवी और ईशान बोले- 'गर्व है'
'होमबाउंड' के कान फिल्म फेस्टिवल में चुने जाने की खबर सामने आने के बाद जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किए हैं। फिल्म के कान में चुने जाने पर उन्होंने खुशी जताते हुए नीरज घेवन की तारीफ की। साथ ही कहा कि उन्हें गर्व है। 
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन

'बहुत उत्साहित हैं हम'
जान्हवी कपूर ने लिखा है, 'एक ऐसा पल जब भारतीय सिनेमा दुनियाभर में छाएगा। हमें यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि 'होमबाउंड' को 78वें कान फेस्टिवल में 'अन सर्टेन रिगार्ड' श्रेणी में चुना गया है। यह जानकर खुशी से हमारा दिल भर आया है। इस यात्रा को बड़े परदे पर दिखाने के लिए हम उत्साहित हैं। इस फिल्म को नीरज घेवन लिखा है। नीरज घेवन भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। उन्हें उनके काम के लिए कई नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन्हें सबसे ज्यादा 'मसान' फिल्म के लिए जाना जाता है। इस फिल्म से विक्की कौशल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Anupam Kher: दिवंगत मनोज कुमार के घर पहुंचे अनुपम खेर, अभिनेता ने साझा की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा भावुक संदेश

विज्ञापन

ईशान ने नीरज घेवन की तारीफ में कही ये बात
ईशान खट्टर ने लिखा है, 'यह एक ऐसी फिल्म है, जिसके बारे में मुझे शुरुआत से मालूम था कि यह मेरी जिंदगी में आने वाली सबसे खास फिल्म है। यह मेरे लिए अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका है। सपने इसी से बनते हैं'। ईशान ने आगे नीरज घेवन के लिए कहा, 'मेरे अब तक के सिनेमाई करियर का सबसे खास पल आ रहा है। और यह सब मेरे दोस्त के नेतृत्व में हुआ, जिनके पास तेज दिमाग है और एक संवेदनाएं हैं, जो बहुत कम लोगों के पास होती हैं। 
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ishaan (@ishaankhatter) द्वारा साझा की गई पोस्ट

साल 2019 में हुई फिल्म की शुरुआत
इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। प्रोडक्शन टीम में धर्मा प्रोडक्शन के साथ-साथ अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा भी शामिल हैं। इस फिल्म की शुरुआत साल 2019 में हुई। निर्माता सोमेन मिश्रा ने यह कहा। उन्होंने बताया कि जब नीरज घेवन और उन्होंने एक स्क्रिप्ट पर काम शुरू किया था। वरुण ग्रोवर उस वक्त स्क्रिप्ट लिख रहे थे। दो साल तक मेहनत करने के बाद वह प्रोजेक्ट कुछ कारणों से आगे नहीं बढ़ पाया। फिर 2020 में एक नई कहानी सामने आई। नीरज ने इस कहानी को अपनाया और लिखना शुरू किया। बाद में सुमित रॉय, वरुण ग्रोवर और श्रीधर दुबे ने संवादों में अपना योगदान दिया। इस फिल्म की कहानी काफी इमोशनल बताई जा रही है। कान में प्रदर्शित किए जाने के बाद इसे भारत में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed