फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 Chhaava Bhool Chuk Maaf Producer Dinesh Vijan talks about poor performance of Hindi films in theatres

Dinesh Vijan: 'खुशकिस्मत हूं कि अच्छे निर्देशकों से घिरा हूं', दिनेश विजन ने बताई अपनी फिल्मों की सफलता की वजह

Thu, 10 Apr 2025 10:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Apr 2025 10:54 PM IST
सार

Producer Dinesh Vijan On Movies Poor Performance: 'स्त्री 2' और 'छावा' जैसी बैक टू बैक दो हिट देने वाले निर्माता दिनेश विजन ने हाल ही में अपनी फिल्मों की सफलता का राज बताया। उन्होंने बताया कि वे अच्छे लोगों से घिरे हैं, यह एक वजह है।

विज्ञापन
Stree 2 Chhaava Bhool Chuk Maaf Producer Dinesh Vijan talks about poor performance of Hindi films in theatres
दिनेश विजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

श्रद्धा कपूर अभिनीत 'स्त्री 2' और विक्की कौशल की 'छावा' जैसी दो बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले दिनेश विजन इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म का नाम है, 'भूल चूक माफ'। दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म मई में रिलीज होगी। हाल ही में दिनेश विजन ने सिनेमा के कई पहलुओं पर बात की। साथ ही बताया कि हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन क्यों कर रही हैं?

विज्ञापन

क्यों नहीं चल रहीं हिंदी फिल्में?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक निर्माता दिनेश विजन का मानना है कि दर्शक उन कहानियों से जुड़ रहे हैं, जो 'नए भारत' के बारे में हैं। फिल्म निर्माता से पूछा गया कि हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में खराब प्रदर्शन क्यों कर रही हैं? साथ ही पूछा गया कि ऐसा क्या है जो वह दूसरों से अलग करते हैं। इस पर निर्माता ने कहा, 'मैं आपको यह नहीं बता सकता कि मैं क्या कर रहा हूं और दूसरे क्या नहीं कर रहे हैं, क्योंकि मैं भी वही कर रहा हूं। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि अभी हम महत्त्वाकांक्षी नहीं हैं। हम जिस तरह से सोचते हैं, उसमें हम भारतीय हैं और आम आदमी हमारे बारे में कहानियां पसंद करता है। ऐसी कहानियां चाहता है।

यह खबर भी पढ़ें:
Mickey Rourke: करोड़ों रुपये का कर्ज, नहीं मिल रहा काम, ‘आयरन मैन 2’ के एक्टर ने बयां किया अपना दुख

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग मायने रखते हैं
दिनेश विजन ने आगे कहा कि हमारे आसपास कैसे लोग हैं, यह भी महत्वपूर्ण हैस क्योंकि उससे आपके फैसलों पर भी असर दिखाई देता है। निर्माता ने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे राइटर-डायरेक्टर जमीन से जुड़े हुए और वास्तविक लोग हैं। सभी नए भारत से जुड़े हुए हैं। यह जानना महत्वपूर्ण है कि हम कौन हैं और नए भारत को इस बात पर गर्व है कि वे कौन हैं? निर्माता ने फिल्म 'भूल चूक माफ' के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर यह कहा।

यह खबर भी पढ़ें:
Akshay Kumar: 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, साझा की खास तस्वीर

विज्ञापन

बोले- 'यहां कहानियों का खजाना है'
दिनेश विजन का कहना है, 'इंडस्ट्री में करने के लिए काफी कुछ है। यहां स्टोरीज का खजाना है'। दिनेश विजन ने आगे कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें करण शर्मा, लक्ष्मण उतेकर और अमर कौशिक जैसे सही कहानीकार मिले, जिन्हें भारत की कहानियां सुनाने में गर्व महसूस होता है। बात करें उनकी आगामी फिल्म 'भूल चूक माफ' की तो ये 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Star Kids: रिद्धिमा से लेकर अंशुला तक, इन स्टारकिड्स ने फिल्मों से कोसों दूर रहकर बनाई अलग पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed