फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ibrahim Ali Khan break silence on Nadaaniyan criticism says social media has poision

Nadaaniyan: नादानियां की आलोचना पर इब्राहिम अली खान ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया को बताया नफरत भरी दुनिया

Wed, 16 Apr 2025 01:14 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 16 Apr 2025 01:14 AM IST
सार

Ibrahim Ali Khan on Nadaaniyan: इब्राहिम अली खान ने अपनी फिल्म नादानियां पर मिली नाकारात्मक प्रतिक्रिया पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि फिल्म में उन्हें काम करके कैसा लगा?

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan break silence on Nadaaniyan criticism says social media has poision
नादानियां - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi

विस्तार

फिल्म 'नादानियां' से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में खुशी कपूर भी थीं। भले ही फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी, लेकिन यह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई। और सोशल मीडिया पर इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। एक नए इंटरव्यू में, इब्राहिम ने आलोचना के बारे में खुलकर बात की और कहा कि सोशल मीडिया एक नफरत भरी दुनिया है। यह बहुत कुछ तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश करती है।

विज्ञापन

नादानियां फिल्म में काम करके अच्छा लगा
फिल्मफेयर के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, इब्राहिम अली खान ने नादानियां पर अपनी बात रखी है। अब्राहिम ने कहा कि नादानियां कोई भव्य फिल्म नहीं थी। यह एक प्यारी, मजेदार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी जिसका आनंद आपको शुक्रवार की रात बिस्तर पर आराम करते हुए लेना चाहिए। उन्होंने कहा 'सोशल मीडिया अभी एक नफरत भरी दुनिया है। लोगों ने इसे बहुत ज्यादा तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की है। एक अभिनेता के तौर पर मैंने जो किया है, मुझे उससे कहीं ज्यादा करना है। मैं जो था, उससे खुश हूं। मैंने एक अच्छी फिल्म बनाई। मुझे आलोचनाएं मिली, लेकिन मुझे काम करने में मजा आया। मेरे हिसाब से यह अच्छी फिल्म थी। 
AR Rahman: एआर रहमान ने अभिजीत पर किया पलटवार, कहा- हर चीज के लिए मुझे दोषी ठहराना अच्छा है

विज्ञापन
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan break silence on Nadaaniyan criticism says social media has poision
नादानियां - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor

फिल्म जगत से मिली अच्छी प्रतिक्रियाएं
खुद को पांच में से 3.5 स्टार देते हुए इब्राहिम ने कहा 'बहुत ज्यादा मत उड़ो, लेकिन खुद को कम भी मत समझो।' नादानियां को मिली-जुली प्रतिक्रियाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, इब्राहिम ने कहा ज्यादातर प्रतिक्रियाएं खराब हैं क्योंकि सोशल मीडिया ऐसे ही काम करता है। उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म उद्योग से मिली प्रतिक्रिया से खुश हूं।'
Vincy Aloshious: ड्रग्स लेने वाले अभिनेता ने सेट पर की ये हरकत, अब साउथ की एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

दादी ने नहीं की तारीफ
टाइम्स नाउ से हाल ही में हुई बातचीत के दौरान शर्मिला टैगोर ने अपने पोते की फिल्म नादानियां के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा कि भले ही फिल्म अच्छी नहीं थी, लेकिन इब्राहिम हैंडसम लग रहे थे। टैगोर ने कहा, "ये बातें सबके सामने नहीं कही जानी चाहिए, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो फिल्म अच्छी नहीं थी। आखिरकार, फिल्म अच्छी होनी ही चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed