AR Rahman: एआर रहमान ने अभिजीत पर किया पलटवार, कहा- हर चीज के लिए मुझे दोषी ठहराना अच्छा है
AR Rahman on Abhijit Bhattacharya: हाल ही में गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने म्यूजिक को लेकर एआर रहमान पर कई बड़े इल्जाम लगाए थे। अब रहमान ने इस पर अपनी बात रखी है।
विस्तार
हाल ही में गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान पर इल्जाम लगाया था कि वह लाइव म्यूजिक यंत्रों का इस्तेमाल न करके टेक्नोलॉजी वाले म्यूजिक निकालते हैं। उन्होंने ये भी इल्जाम लगाया था कि उनकी वजह से कई संगीतकार बेरोजगार बैठे हैं। इस पर एआर रहमान ने अब जवाब दिया है।
अभिजीत ने रहमान पर लगाए थे गंभीर इल्जाम
हाल ही में एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में अभिजीत ने रहमान पर साथी कलाकारों का अनादर करने का इलजाम लगाया था। अभिजीत ने ये भी इल्जाम लगाया था कि रहमान संगीत बनाते वक्त वाद्य यंत्र बजाने वालों को कमतर आंकते हैं। उन्होंने संगीत उद्योग में हाल ही में आए बदलाव के लिए भी रहमान को दोषी ठहराया, जहां सब कुछ लैपटॉप पर किया जाता है। इसलिए संगीत बजाने वाले कलाकार बेरोजगार रह जाते हैं।
Vincy Aloshious: ड्रग्स लेने वाले अभिनेता ने सेट पर की ये हरकत, अब साउथ की एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला
रहमान ने अभिजीत के इल्जामों को खारिज किया
ए आर रहमान ने इन इल्जामों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में इन इल्जामों को खारिज किया है। रहमान ने कहा, 'हर चीज के लिए मुझे दोषी ठहराना अच्छा लगता है। मैं अभी भी अभिजीत से प्यार करता हूं और मैं उन्हें केक भेजूंगा। साथ ही, यह उनकी राय है और अपनी राय रखने में कुछ भी गलत नहीं है।'
100 से ज्यादा लोग करते हैं काम
रहमान ने कहा 'मैंने हाल ही में दुबई में 60 महिलाओं के साथ एक ऑर्केस्ट्रा किया है। उन्हें हर महीने काम दिया जाता है और उन्हें बीमा, स्वास्थ्य और हर चीज का भुगतान किया जाता है। मेरी हर फिल्म में चाहे वह छावा हो या पोन्नियिन सेल्वन हो, करीब 200-300 संगीतकार शामिल होते हैं और कुछ गानों पर 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। मैं उनके साथ तस्वीरें नहीं पोस्ट करता, इसलिए किसी को इसके बारे में पता नहीं चलता।' ए आर रहमान ने बताया कि कंप्यूटर का इस्तेमाल म्यूजिक में सामंजस्य बिठाने के लिए किया जाता है।