Christophe Ruggia: फ्रांस के मीटू ट्रायल में निर्देशक दोषी करार, इस अभिनेत्री के साथ शोषण मामले में मिली सजा
France First Big MeToo Trial: फ्रांस के मीटू ट्रायल में फिल्म मेकर क्रिस्टोफ रग्गिया दोषी पाए गए हैं। निर्देशक को दो साल की नजरबंदी की सजा सुनाई गई है। साथ ही दो साल के लिए निलंबित किया गया है।
विस्तार
पेरिस की एक अदालत ने देश के पहले बड़े मीटू मुकदमे में फिल्म निर्माता क्रिस्टोफ रग्गिया को दोषी करार दिया है। रग्गिया पर फ्रांसीसी अभिनेत्री एडेल हेनेल का शोषण करने का आरोप है। रग्गिया ने मशहूर फ्रेंच अभिनेत्री एडेल का शोषण 2000 के दशक में तब किया, जब उनकी उम्र 12 से 15 के बीच थी। क्रिस्टोफ रग्गिया को दो साल की नजरबंदी और दो साल के निलंबन की सजा सुनाई गई है।
शारीरिक शोषण के आरोपों से रग्गिया ने किया इनकार
फिल्म निर्माता क्रिस्टोफ रग्गिया को सोमवार को पेरिस की एक अदालत ने चार साल की सजा सुनाई। रग्गिया पर फ्रेंच सिनेमा की पुरस्कार विजेता अभिनेत्री एडेल के साथ शारीरिक शोषण का दोषी पाया गया है। एडेल जब नाबालिग थीं, तब रग्गिया ने उनका शारीरिक शोषण किया। कोर्ट ने निर्देशक क्रिस्टोफ को चार साल की सजा सुनाई है, जिसमें दो वर्ष निलंबित रहेंगे। वहीं, रग्गिया ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Anthony Russo: भारतीयों के दिलों में बसती हैं इस विदेशी निर्देशक की फिल्में, एक ने तो कमाए थे 373 करोड़
अभिनेत्री ने इंडस्ट्री पर लगाया था ये आरोप
हेनेल की उम्र 35 वर्ष है। वे फ्रांस की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। हेनेल ने फ्रांस में मीटू आंदोलन के शुरू होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर शारीरिक शोषण के प्रति आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Bihar: पॉपकॉर्न बेच रहे शख्स के बच्चों का भविष्य बनाएंगे सोनू सूद, फतेह की शूटिंग के दौरान इंडिया गेट पर मिले
क्या है रग्गिया पर आरोप?
साल 2019 में हेनेल ने निर्देशक रग्गिया पर साल 2000 के दशक की शुरुआत में फिल्म 'लेस डायबल्स' ('द डेविल्स') की शूटिंग के दौरान और बाद में उन्हें बार-बार अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया। इस मामले में रग्गिया दोषी पाए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Netflix What Is Next 2025 LIVE: इस साल नेटफ्लिक्स के पिटारे से क्या निकलेगा खास, ओटीटी ने किया एलान
