Netflix What Is Next 2025 LIVE: इस साल नेटफ्लिक्स के पिटारे से क्या निकलेगा खास, ओटीटी ने किया एलान
Netflix What Is Next 2025 LIVE: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने इस साल के स्पेशल प्रोजेक्ट्स का एलान कर रहा है। जानते हैं इस बार पिटारे से क्या खास निकल रहा है...
विस्तार
मनोरंजन के शौकीनों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस साल क्या खास आने वाला है? इसका खुलासा खुद डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ से किया जा रहा है। आज एक भव्य इवेंट में नेटफ्लिक्स अपने इस साल के खास प्रोजेक्ट का एलान कर रहा है। देखते हैं क्या-क्या है लिस्ट में...
आर्यन की सीरीज की झलक
और..आज नेटफ्लिक्स ने सबसे बड़ा तोहफा दिया है, आर्यन खान की सीरीज की झलक दिखाकर। आर्यन खान सीरीज के जरिए बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज में वे अपने पिता को निर्देश देते दिख रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
कपूर परिवार पर बनेगी सीरीज
नेटफ्लिक्स ने कपूर परिवार पर आधारित सीरीज 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का एलान किया है। सीरीज का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें करीना कपूर, रिद्धिमा, करिश्मा कपूर, नीतू सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं।
मंडला मर्डर्स का एलान
वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला और जमील खान जैसे सितारों से सजी मंडला मर्डर्स का भी एलान हो गया है। टीजर जारी किया गया है।
दिल्ली क्राइम 3 का एलान
शेफाली शाह अभिनीत चर्चित सीरीज दिल्ली क्राइम के तीसरे सीजन का टीजर भी आ चुका है। इसमें इस बार हुमा कुरैश भी नजर आएंगी।
कोहरा लौट रहा है
वेब सीरीज 'कोहरा सीजन 2' का भी टीजर जारी किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'कोहरा लौट रहा है, एक नए केस और एक नई मिस्ट्री के साथ'। इसमें बरुण सोबती, मोना सिंह नजर आएंगे।
आप जैसा कोई की पहली झलक दिखी
आर. माधवन और फातिमा सना शेख की 'आप जैसा कोई' की झलक भी शेयर की गई है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इवेंट में आज दोनों सितारों ने शिरकत की।
Akka का भी फर्स्ट लुक जारी
नेटफ्लिक्स इवेंट इवेंट में राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की Akka का भी फर्स्ट लुक शेयर किया गया। दोनों दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं।
राणा नायडू और टोस्टर का मिला तोहफा
राणा नायूड सीजन 2 का भी एलान आज के इवेंट में हुआ है। इसके अलावा राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म टोस्टर का भी एलान हो गया है। इसका निर्माण पत्रलेखा करेंगी। इसके अलावा सैफ अली खान और जयदीप अहलावत अभिनीत एक्शन फिल्म 'ज्वेल थीफ' का टीजर जारी किया गया है। इसमें 500 करोड़ रुपये की कीमत के हीरे के लिए दोनों सितारे आमने-सामने हैं।
ग्लोरी का टीजर जारी
पुलकित सम्राट, दिव्येंदु और सुविंदर सम्राट की ग्लोरी का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
नेटफ्लिक्स पर देखें WWE
नेटफ्लिक्स का सबसे दिलचस्प एलान हुआ है WWE को लेकर। जो लोग टीवी पर WWE नहीं देख पाते थे वो अब इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब ओटीटी पर दर्शक इसे देख पाएंगे।
'धूम धाम' और 'खाकी द बंगाल चैप्टर' की झलक पेश
इसके अलावा यामी गौतम और प्रतीक गांधी की वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'धूम धाम' को लेकर भी अपडेट दिया गया। इसके अलावा 'खाकी द बंगाल चैप्टर' की झलक भी शेयर की गई है।
दर्शकों को मिलेगा कॉमेडी का डोज
नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन का एलान भी हो गया है। अपडेट में बताया गया है कि जल्द आएगा। इस बार शो में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा रौनक बढ़ाएंगे।
द रॉयल्स का टीजर जारी
नेटफ्लिक्स ने अपनी सीरीज 'द रॉयल' का टीजर भी जारी कर दिया है। इसमें ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे। उनके अलावा जीनत अमान भी सीरीज का हिस्सा हैं।
ये प्रोजेक्ट भी करेंगे मनोरंजन
नयनतारा, आर माधवन और सिद्धार्थ की फिल्म 'टेस्ट' का टीजर भी जारी किया गया है। इसके अलावा 'सुपर सुब्बु' और 'सारे जहां से अच्छा' की झलक भी दिखाई गई है।
नेटफ्लिक्स इवेंट में आज शाहरुख खान अपने परिवार के साथ शामिल हुए। शाहरुख खान, गौरी, सुहाना और आर्यन खान ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा और फोटोग्राफर्स को पोज दिए। कई अन्य सितारों ने भी इवेंट में शिरकत की।