Anthony Russo B'day: भारतीयों के दिलों में बसती हैं इस विदेशी निर्देशक की फिल्में, एक ने तो कमाए थे 373 करोड़
Anthony Russo:एंथनी रूसो की लोकप्रियता भारत में भी काफी ज्यादा है। उनके निर्देशन में बनी फिल्में भारतीय दर्शकों को भी खूब पसंद आती हैं।
विस्तार
एंथनी रूसो एक अमेरिकी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं जो अपने भाई जोसेफ रूसो के साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्मों ने दुनियाभर में दर्शकों को मोहित किया है। इनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं। भारत में भी उनकी फिल्में काफी ज्यादा धमाल मचा चुकी हैं। जन्मदिन पर आइए जानते हैं इस प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशक के जीवन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
एंथनी रूसो का जन्म 3 फरवरी 1970 को क्लीवलैंड के ओहियो में हुआ था। वह और उनके भाई जोसेफ दोनों ही इटालियन मूल के हैं। एंथनी रूसो ने अपनी स्कूली शिक्षा बेनेडिक्टिन हाई स्कूल से की और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया में दाखिला लिया, जहां उन्होंने शुरुआत में बिजनेस में डिग्री प्राप्त की, लेकिन बाद में इंग्लिश विषय को चुना।
Aamir Khan: 'मैं तो सिर्फ 18 का हूं, भूल जाता हूं आप ही...', आमिर खान ने अपनी फिटनेस पर कही ये बात
एंथनी रूसो अपने भाई के साथ फिल्म निर्माण की ओर उस समय आकर्षित हुए जब वह केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट छात्र थे। यहां पर उन्होंने अपनी पहली फीचर फिल्म 'पीसज' का निर्देशन किया, जिसे उन्होंने छात्र लोन और क्रेडिट कार्ड्स के जरिए इस फिल्म को फाइनेंस किया। इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद मशहूर फिल्म निर्माता स्टीवन सोडरबर्ग ने रूसो बंधुओं के काम को सराहा और उनकी अगली फिल्म 'वेलकम टू कॉलिनवुड' (2002) को प्रोड्यूस किया। इस फिल्म में जॉर्ज क्लूनी, विलियम एच मैसी और सैम रॉकवेल जैसे बड़े सितारे थे।
एंथनी मुख्य रूप से उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों की वजह से लोकप्रिय हैं। एंथनी और जोसेफ रूसो की फिल्मों ने वैश्विक सिनेमा में एक अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर' (2014) और 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' (2016) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है, लेकिन असली पहचान उन्हें 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' (2018) और 'एवेंजर्स: एंडगेम' (2019) से मिली। इन दोनों फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि भारतीय दर्शकों के बीच भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 373.05 करोड़ रुपये की कमाई की।