फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: Sonu Sood took responsibility of educating children of popcorn seller Mohammad Sikandar

Bihar: पॉपकॉर्न बेच रहे शख्स के बच्चों का भविष्य बनाएंगे सोनू सूद, फतेह की शूटिंग के दौरान इंडिया गेट पर मिले

Mon, 03 Feb 2025 06:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Feb 2025 06:39 PM IST
सार

Saharsa News: दिल्ली के इंडिया गेट पर पॉपकोर्न और कॉटन कैंडी बेचने वाले मो. सिकंदर से अभिनेता सोनू सूद की मुलाकात वायरल हो गई है। इसमें वह सिकंदर से बातचीत करते और उन्हें मदद देने का वादा करते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Saharsa News: Sonu Sood took responsibility of educating children of popcorn seller Mohammad Sikandar
मो. सिकंदर से मिले सोनू सूद (वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रील लाइफ में विलेन और रियल लाइफ में मददगार के रूप में पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सहरसा जिले के भटौनि निवासी मो. सिकंदर से उनकी मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू सूद उनकी मेहनत और संघर्ष को देखकर उनकी मदद का आश्वासन देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
इंडिया गेट पर साइकिल से चला रहे रोजी-रोटी
वायरल वीडियो में मो. सिकंदर दिल्ली के इंडिया गेट पर अपनी साइकिल पर पॉपकॉर्न, कैंडी और पानी जैसी चीजें बेचते नजर आते हैं। इसी दौरान वहां फिल्म ‘फतेह’ की शूटिंग के लिए पहुंचे अभिनेता सोनू सूद की उन पर नजर पड़ती है। सिकंदर की साइकिल देखकर सोनू सूद खुद को रोक नहीं पाते और सीधे उनके पास जाकर बातचीत शुरू करते हैं।
विज्ञापन

 
सिकंदर की ईमानदारी से प्रभावित हुए सोनू सूद
सोनू सूद सबसे पहले सिकंदर से उनकी पहचान और परिवार के बारे में पूछते हैं। बातचीत के दौरान सिकंदर बताते हैं कि वह अपने परिवार से दूर रहकर मेहनत कर रहे हैं, ताकि उनकी पत्नी और तीन बच्चों की जिंदगी बेहतर हो सके। इसके बाद सोनू सूद उनसे कैंडी की कीमत पूछते हैं। सिकंदर बताते हैं कि एक कैंडी 30 रुपए की है और दो 50 रुपए में मिलती है। जब सोनू सूद तीन का दाम पूछते हैं, तो सिकंदर फिर भी 50 रुपए ही बताते हैं। यह सुनकर सोनू सूद मुस्कुरा उठते हैं और कहते हैं कि ऐसे में कमाएगा क्या और घर क्या भेजेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बच्चों को पढ़ाने की इच्छा, सोनू ने दिया भरोसा
बातचीत के दौरान सिकंदर ने सोनू सूद को बताया कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, ताकि उनका भविष्य संवर सके। इस पर सोनू सूद तीनों बच्चों के नाम पूछते हैं। फिर वीडियो के माध्यम से उन्हें संदेश देते हैं कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने पिता का नाम रोशन करें। इसके बाद सोनू सूद ने सिकंदर को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि चिंता मत करो, हम लोग हैं न!
 
वीडियो हुआ वायरल, लोग कह रहे ‘मसीहा’
इस मुलाकात का वीडियो खुद सोनू सूद ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई उन्हें ‘फरिश्ता’ कह रहा है तो कोई ‘गरीबों का मसीहा’। यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने किसी जरूरतमंद की मदद की हो। कोरोना काल में उन्होंने सहरसा के ही मनीष कुमार को मुंबई से घर पहुंचाया था। इसके अलावा उन्होंने एक लड़की को सिलाई मशीन दिलाकर उसकी जिंदगी संवारने में मदद की थी।

 
सूद का समाज सेवा का सिलसिला जारी
सोनू सूद लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। वे सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। मो. सिकंदर से उनकी यह मुलाकात एक बार फिर साबित करती है कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed