फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   CM Yogi Adityanath expects Film City project to start within 6 months read here to know more details

Film City: फिल्म सिटी परियोजना को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- छह महीने के भीतर पूरा होगा काम

Thu, 03 Aug 2023 09:12 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 03 Aug 2023 09:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को फिल्म सिटी परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का काम छह महीने के भीतर पूरा हो जाना चाहिए। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath expects Film City project to start within 6 months read here to know more details
सीएम योगी आदित्यनाथ, फिल्म सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को फिल्म सिटी परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का काम छह महीने के भीतर पूरा हो जाना चाहिए। एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश की धारणा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन


कलाकारों को मिलेगा अपना हुनर दिखाने का मौका
उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के आकार में किसी भी तरह का परिवर्तन न करते हुए इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस विश्व स्तरीय फिल्म सिटी की मदद से उत्तर प्रदेश के कलाकारों और अन्य राज्यों के कलाकारों को प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जो राज्य में रहते हुए अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन


रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास में बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म सिटी न केवल फिल्म मेकर्स, बल्कि रियलिटी शोज और धारावाहिक बनने वाले निर्माताओं को भी आकर्षित करेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nitin Desai: एमएससी बैंक से नितिन देसाई ने किया था लोन के लिए संपर्क, अध्यक्ष वी वी अनास्कर ने किया खुलासा

निर्माताओं को मिलेगी अपने हिसाब से डिजाइनिंग करने की छूट
आपको बता दें कि निर्माताओं को अपने हिसाब से डिजाइनिंग करने की छूट दी गई है। मेकर्स के फीडबैक के आधार पर यह बदलाव किए गए हैं। फिल्म सिटी बनाने के लिए 2021 में पहला टेंडर जारी किया गया था, लेकिन उस वक्त भी किसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई थी।

2022 में फ्रेश टेंडर हुआ जारी 
इसके बाद इस टेंडर को रद्द कर 2022 में फ्रेश टेंडर जारी किया गया था उस दौरान नियमों में कई बदलाव किए गए थे जैसे कि लाइसेंस की अवधि 40 से बढ़ाकर 60 साल करना, ओटीटी और मीडिया कंपनियों का भी टेंडर स्वीकर करना इत्यादि, लेकिन इसके बावजूद में भी किसी कंपनी ने टेंडर नहीं डाले थे।

यह भी पढ़ें-  ROM: बॉलीवुड के इन दो खानों के साथ काम करना चाहते हैं राकेश ओमप्रकाश मेहरा, बोले- अगर हमें साथ काम किया तो...   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed