फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nitin Desai Maharashtra State Co operative Bank Chairman VV Anaskar states Art Director approached for loan

Nitin Desai: एमएससी बैंक से नितिन देसाई ने किया था लोन के लिए संपर्क, अध्यक्ष वी वी अनास्कर ने किया खुलासा

Thu, 03 Aug 2023 12:04 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 03 Aug 2023 12:04 AM IST
सार

दिवंगत कला निर्देशक ने हाल ही में लोन के लिए महाराष्ट्र स्टेट कॉर्पोरेटिव बैंक से संपर्क किया था। यह हम नहीं बल्कि बैंक के अध्यक्ष वी वी अनास्कर ने अपने बयान में कहा है।

विज्ञापन
Nitin Desai Maharashtra State Co operative Bank Chairman VV Anaskar states Art Director approached for loan
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री को आज बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। सिनेमा की दुनिया ने अपने एक ऐसे हुनरबाज को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है, जिसने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्मों में अपने काम से नवाजा। हम बात कर रहे हैं जाने-माने कला निर्देशक नितिन देसाई की, जिनकी आज यानी 2 अगस्त को अपने ही स्टूडियो में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। पुलिस ने संदेह जताया है कि उन्होंने अपने ही स्टूडियो में आत्महत्या कर ली है। इस केस में नया अपडेट आया है। दरअसल, नितिन देसाई ने हाल ही में लोन के लिए एमएससी बैंक से संपर्क किया था।

विज्ञापन

लोन लेने के लिए किया था संपर्क
दिवंगत कला निर्देशक ने हाल ही में लोन के लिए महाराष्ट्र स्टेट कॉर्पोरेटिव बैंक से संपर्क किया था। यह हम नहीं बल्कि बैंक के अध्यक्ष वी वी अनास्कर ने अपने बयान में कहा है। अनास्कर ने कहा कि लोन देने वालें को केवल अंतर्निहित सुरक्षा से प्रेरित नहीं होना चाहिए और लोन प्रस्ताव पर किसी भी तरह का डिसीजन लेते समय व्यावसायिक संभावनाओं को भी देखना चाहिए। इस तरह का फॉर्मेट फॉलो  करने से ऐसी घटनाओं से बचने में मदद मिल सकती है। एक आदमी जिसको मदद की जरूरत थी वह ऐसे कठोर कदम उठाता है।  
विज्ञापन

Ghoomer: नितिन देसाई के सम्मान में 'घूमर' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट स्थगित, अभिषेक बच्चन ने बताया अब कब होगा रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


252 करोड़ रुपये का था कर्ज 
हालांकि, जारी किए गए अपने इस बयान में वी वी अनास्कर ने नितिन देसाई द्वारा लोन में मांगी गई कुल रकम का खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें कि नितिन देसाई की कंपनी लेनदारों का 252 करोड़ रुपये का लोन चुकाने में असमर्थ रही थी और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू की थी।
Filmy Wrap: अस्पताल में भर्ती हुईं अदा शर्मा और गदर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

फांसी पर लटके मिले नितिन देसाई
नितिन देसाई 'हम दिल दे चुके सनम', 'लगान', 'देवदास', 'जोधा अकबर' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे और चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके थे। नितिन देसाई आज मुंबई के पास कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे। इस खबर के बाहर आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी सितारे नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
OMG 2 Trailer: नितिन देसाई के निधन से सदमे में अक्षय कुमार, आज लॉन्च नहीं करेंगे 'ओएमजी 2' का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed