फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor talks about Janhvi Kapoor Khushi Kapoor relationships said they have to handle it on their own

Boney Kapoor: रिश्तों को लेकर उलझी हुई हैं जान्हवी और खुशी? बोनी बोले- अपने संबंध उन्हें खुद संभालने होंगे

Mon, 01 Apr 2024 01:48 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 01 Apr 2024 01:48 PM IST
सार

बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन पिता के तौर पर मशहूर हैं। अपनी दिवंगत पत्नी अभिनेत्री श्री देवी की मौत के बाद उन्होंने अपनी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी को जिस तरह से संभाला है उसकी तारीफ कई मौकों पर खुद उनके बच्चे करते दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
Boney Kapoor talks about Janhvi Kapoor Khushi Kapoor relationships said they have to handle it on their own
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बोनी कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इंडस्ट्री में वे एक मशहूर निर्माता होने के साथ-साथ अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर जैसे स्टार्स के पिता के रूप में भी जाने जाते हैं। बोनी कपूर के बच्चे अर्जुन और जान्हवी अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में बोनी कपूर एक इंटरव्यू के दौरान अपने बच्चों और उनके रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


बच्चों को है पूरी आजादी 
बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन पिता के तौर पर मशहूर हैं। अपनी दिवंगत पत्नी अभिनेत्री श्री देवी की मौत के बाद उन्होंने अपनी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी को जिस तरह से संभाला है उसकी तारीफ कई मौकों पर खुद उनके बच्चे करते दिखाई दिए हैं। हाल ही में जब बोनी कपूर से पूछा गया कि क्या वे अपने बच्चों को रिलेशनशिप के बारे में सलाह देते हैं। इस सवाल के जवाब में बोनी कहते हैं, 'नहीं मैं उनपर अपने फैसले नहीं थोपता हूं। वे आजाद हैं अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले लेने के लिए।'
विज्ञापन


Ali Abbas Zafar: आमिर, शाहरुख और अजय देवगन को कम्फर्ट जोन से बाहर लाना चाहते हैं अली, कहा- अलग तरह का एक्शन...
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराजगी थी कभी 
बोनी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'पहले कभी-कभी मैं नाराज हो जाता था, लेकिन मैंने कभी भी अर्जुन या जान्हवी से ये नहीं कहा कि तुम ये करो और ये नहीं। अपनी गलतियों से वे खुद सीखते हैं। मैंने तो साफ-साफ बोल दिया है कि अपने संबंधो को तुम्हे खुद ही संभालने होंगे।'

Sara Ali Khan: गरीबों की मदद या पब्लिसिटी स्टंट? सारा के वीडियो पर बड़ा सवाल, भतीजी के सपोर्ट में उतरीं सबा

बच्चों की भी होती है निजी जिंदगी 
बोनी कपूर चार बच्चों के पिता हैं। बोनी के बेटे अर्जुन कपूर कई मौकों पर अभिनेत्री अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर चुके हैं। वहीं जान्हवी और खुशी भी इशारों में अपने रिलेशनशिप के बारे में 'कॉफी विद करन' में खुलासा करती नजर आई थीं। बोनी अपने बच्चों के लव लाइफ के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'मैं उनकी निजी जिंदगी की काफी इज्जत करता हूं। वे मेरे बच्चे हैं, लेकिन उनकी एक अपनी लाइफ है और वे हर फैसला लेने के लिए आजाद हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed