सारा अली खान को हाल ही में बाहर जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटते हुए देखा गया था। मुंबई के जुहू में एक मंदिर के बाहर अभिनेत्री ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट देते हुए उनसे बातचीत की। हालांकि, पैपराजी को रिकॉर्डिंग करते हुए देखकर, उन्होंने अपनी झुंझलाहट व्यक्त की और उनसे विनती करते हुए कहा, “प्लीज मत करो। मैं आप लोगो से विनती कर थक गई।: अब सारा के सपोर्ट में उनकी बुआ भी उतरी हैं। आइए जानते हैं कि सबा ने क्या कहा है।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सारा की बुआ सबा ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, ''मैं हर शनिवार को ऐसा ही करती हूं। पैप्स बुलाए बिना। इसे शूट करने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से यह पब्लिसिटी स्टंट लगता है।" हालांकि, सबा के इस कमेंट ने नए विवादों को जन्म दिया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि पीआर टीम लोगों को उल्लू बना रही है। वही, दूसरों का कहना है कि सारा ने यह सब जानबूझकर किया था।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुआ सबा के इस कमेंट को लेकर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने कहा, 'सबा यह कहना चाहती हैं कि सारा हमेशा पैप्स को कॉल कर के बुलाती है और वह उसका उल्टा करती हैं और बगैर किसी को दिखाए यह काम करती हैं।' वही, कुछ लोगों का कहना है कि पैप्स कोई भगवान नहीं होते है, जो उन्हें सब कुछ पता रहे कि कौन सा कलाकार कब और कहां मौजूद है। यह सब कुछ जानबूझकर हुआ है।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि सोशल मीडिया का एक वर्ग इस वीडियो पर सारा को सपोर्ट करते हुए भी नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सारा का रिएक्शन असली है। वह इन सब से तंग आ चुकी हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सारा का रिएक्शन एकदम सही है। वह यह सब दिखावे के लिए नहीं कर रही हैं।'
5 of 5
सारा अली खान [ए वतन मेरे वतन}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा दो फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ऐ वतन मेरे वतन में इमरान हाशमी, अभय वर्मा, सचिन खेडेकर और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं। यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रही है। वही, मर्डर मुबारक में करिश्मा कपूर, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर और टिस्का चोपड़ा भी हैं। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
Ginni Chatrath: गिन्नी ने खोले कपिल के राज, बोलीं- घर से बाहर वे क्या करते हैं इसकी गारंटी मैं नहीं ले सकती