Vir Das: ओटीटी पर अपना नया शो 'लैंडिग' लेकर आ रहे वीर दास, कॉमेडी के जरिए बताएंगे नागरिक होने के मायने
वीर दास बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2007 में फिल्म नमस्ते लंदन में एक छोटे से रोल से उन्होंने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद आगे उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
विस्तार
भारतीय कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास जल्द ही दर्शकों के लिए अपना नया स्टैंडअप स्पेशल 'लैंडिंग' लेकर आ रहा है। इसका प्रीमियर 26 दिसंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर होगा। इस शो का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। इस स्टैंडअप कॉमेडी को दुनियाभर के लोग एंजॉय कर सकेंगे। लैंडिंग के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि आजादी, बेवकूफी, पश्चिम, पूर्व और वैश्विक दुनिया में एक नागरिक होने का क्या मायने हैं।
इस शो पर बात करते हुए वीर दास ने कहा कि उन्हें खुशी है कि साल का अंत वह नए के साथ करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस शो को लेकर उन्होंने काफी मेहनत की है और इस प्रक्रिया में उन्हें काफी मजा भी आया। एक्टर ने उम्मीद जताई की दर्शकों को भी यह शो काफी पसंद आएगा।
Devoleena Bhattacharjee: दुल्हन बनीं 'गोपी बहू' पर फैंस ने लुटाया प्यार, दूल्हे को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार
Meena Kumari: नरगिस ने मीना कुमारी को क्यों दी थी मौत की मुबारकबाद? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
गौरतलब है कि वीर दास बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2007 में फिल्म नमस्ते लंदन में एक छोटे से रोल से उन्होंने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद आगे वह कई फिल्मों में नजर आए। देल्ही बेली और गो गोवा गॉन की वजह से उन्हें लोगों के बीच खास पहचान मिली। साल 2017 में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर पटेल की पंजाबी शादी में नजर आए थे।
Shyam Benegal: सिनेमा के इन दिग्गजों को श्याम बाबू ने दिया बड़ा मौका, ‘मुजीब’ बनाकर की 12 साल बाद वापसी