Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saumya Tandon exclusive interview: Dhurandhar fame actress shares Childhood memories Of Diwali festival

दिवाली स्पेशल: 'धुरंधर' फेम सौम्या टंडन को याद आए दिवाली के वो 400 रुपये, पापा-बहन के साथ रातभर खेलती थीं गेम

Sun, 08 Nov 2026 08:00 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:00 AM IST
सार

  • Diwali 2026: त्योहारों पर अक्सर बचपन की यादें याद आ जाया करती हैं।
  • अभिनेत्री सौम्या टंडन को भी अपने बचपन वाली खूबसूरत दिवाली खूब याद है।
  • रोशनी के इस पर्व पर उन्होंने यादों के खजाने से कुछ सिक्के साझा किए हैं। पढ़िए कुछ अंश

विज्ञापन
Saumya Tandon exclusive interview: Dhurandhar fame actress shares Childhood memories Of Diwali festival
सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'धुरंधर' में नजर आईं अभिनेत्री सौम्या टंडन के लिए दिवाली की सबसे खूबसूरत याद मुंबई की नहीं, बल्कि उज्जैन के पुश्तैनी घर की है। वह शाम, जब पूरा परिवार मिलकर घर की बड़ी-सी बाउंड्री वॉल पर दीये जलाता था। आज भी उस याद को सोचकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos

Saumya Tandon exclusive interview: Dhurandhar fame actress shares Childhood memories Of Diwali festival
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@saumyas_world_

उज्जैन के घर की बाउंड्री पर दीये जलाने की याद आज भी ताजा
अमर उजाला से बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे लिए दिवाली का सबसे यादगार पल उज्जैन के घर का है। शाम को पूजा के बाद हम चारों मिलकर घर की बड़ी-सी बाउंड्री वॉल पर दीये जलाते थे। वह अपने आप में बहुत बड़ा काम होता था। पूरी दीवार को दीयों से सजाने में वक्त लगता था, लेकिन हम सब मिलकर करते थे। आज सोचती हूं तो लगता है कि वह सिर्फ घर को रोशन करना नहीं था। यह बहुत सिम्बॉलिक था कि हम चारों मिलकर एक-दूसरे की जिंदगी में भी रोशनी ला रहे थे। अपना घर बना रहे थे। पूरे परिवार का साथ आकर घर को जगमगाना मुझे दिवाली की सबसे खूबसूरत बात लगती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Saumya Tandon exclusive interview: Dhurandhar fame actress shares Childhood memories Of Diwali festival
सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला

पूजा के बाद छोटों को पैसे देने की परंपरा आज भी जारी
अब सौम्या अपने बेटे को भी दिवाली की वही परंपराएं सिखा रही हैं, जिन्हें उन्होंने बचपन में अपनाया था।
'मैं चाहती हूं कि दिवाली पर परिवार के सभी लोग एक साथ जुटें। घर की सफाई करें, उसे सजाएं, दीये जलाएं और फिर लक्ष्मी पूजन करें। पूजा के बाद छोटों को चरणामृत देना और उन्हें पैसे देने की परंपरा भी हमारे यहां रही है। मैं हमेशा घर में सबसे छोटी रही हूं, लेकिन अब मेरा भी सात साल का बेटा है। मैं उसे पैसे देती हूं, उसे कहानियां सुनाती हूं और समझाती हूं कि दिवाली क्यों मनाई जाती है। पूजा में जो मंत्र बोलते हैं, आरती करते हैं, उनका मतलब क्या है। मेरे लिए जरूरी है कि हम सिर्फ पटाखों और सोशल मीडिया तक त्योहार को सीमित न रखें। उसके पीछे जो संस्कृति और भावनाएं हैं, उन्हें भी अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं।'

विज्ञापन

Saumya Tandon exclusive interview: Dhurandhar fame actress shares Childhood memories Of Diwali festival
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

बेटे के साथ फिर जी रही हैं बचपन की दिवाली
मां से सीखी परंपराएं अब सौम्या अपने बेटे को सिखा रही हैं। वह कहती है, 'मैं रंगोली तो नहीं बनाती, लेकिन हमारे यहां कलकत्ता स्टाइल में आलते से मां लक्ष्मी के पैर बनाए जाते हैं। मैंने अपनी मां से यह सीखा था और अब अपने बेटे को सिखा रही हूं। हम सुबह हाथों से लक्ष्मी जी के पैर बनाते हैं। उन पर फूल चढ़ाते हैं और रोज फूल बदलते हैं। वह अभी छोटा है, इसलिए दीया तो नहीं जला सकता, लेकिन मेरे साथ बैठकर घर सजाने और लक्ष्मी जी के पैर बनाने में मदद करता है। उसे इन सब चीजों में बहुत मजा आता है। वह इंतजार करता है कि कब मम्मी आलते से पैर बनाएंगी और हम दोनों मिलकर सजावट करेंगे। वह रोज कहता है कि मम्मी, मैं वेट कर रहा हूं कि हम साथ में बनाएंगे। उसे नई-नई चीजें सिखाने में मुझे भी बहुत मजा आता है।'
पटाखों से सौम्या ने बचपन से ही दूरी रखी है। अब बेटे को भी वह पर्यावरण का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाना सिखा रही हैं। 'मैंने कभी पटाखे नहीं जलाए। मुझे लगता है कि इससे प्रदूषण होता है। पक्षियों, जानवरों, हवा और पानी को नुकसान पहुंचाने की क्या जरूरत है? हम बिना पटाखों के भी बहुत खुशी से दिवाली मना सकते हैं। मैंने अपने बेटे को भी यही सिखाया है। उसे जानवरों से बहुत प्यार है और स्कूल में भी उसे पर्यावरण के बारे में समझाया जाता है। इसलिए वह भी पटाखे जलाने में दिलचस्पी नहीं रखता। हां, अपनी टिकड़ी गन के लिए वह जरूर जिद करता है।'

Saumya Tandon exclusive interview: Dhurandhar fame actress shares Childhood memories Of Diwali festival
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@saumyas_world_

मां के साथ बनाती थीं गुजिया, अब याद आता है वह दौर
दिवाली की तैयारियों में रसोई का भी अपना अलग उत्साह होता था। सौम्या को आज भी मां के साथ गुजिया बनाने और शक्करपारे तैयार करने के दिन याद हैं।
'मुझे याद है कि हम मम्मी के साथ गुजिया बनाया करते थे। वह हमें गुजिया मोड़ना सिखाती थीं। हाथ से उन्हें तैयार करना भी अपने आप में मजेदार होता था। घर में शक्करपारे बनते थे, गुजिया बनती थी। दिवाली का एक अलग ही माहौल होता था। अब पहले जैसी चीजें घर में कम बनती हैं। मैंने मीठा खाना भी छोड़ दिया है, इसलिए अब इन चीजों से दूरी हो गई है। लेकिन बचपन में मां के साथ रसोई में बिताया वह वक्त आज भी याद आता है।'

दिवाली पर मिलने वाले छोटे-छोटे तोहफों में सौम्या को आज भी पिता की दी हुई सौ-सौ रुपये की रकम याद है। उस पैसे से पूरा परिवार रात में गेम खेलता था। 'मम्मी-पापा, मेरी बहन और मुझे सौ-सौ रुपये मिला करते थे। हम चारों के पास कुल 400 रुपये होते थे। उसी पैसे से रात में आपस में गेम खेलते थे। कौन जीतेगा, किसकी किस्मत चमकेगी, इस बात को लेकर बहुत उत्साह रहता था। अब पापा नहीं हैं, लेकिन वह याद आज भी मेरे साथ है। जिंदगी में ऐसे छोटे-छोटे तोहफे और पल ही हमेशा याद रहते हैं।'

Saumya Tandon exclusive interview: Dhurandhar fame actress shares Childhood memories Of Diwali festival
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर खुशियों की दिखावट ज्यादा, असली खुशी कम
त्योहार मनाने के तरीके में आए बदलाव पर सौम्या का मानना है कि अब लोग पलों को जीने से ज्यादा उन्हें सोशल मीडिया पर दिखाने में व्यस्त हैं। 'यह बदलाव सिर्फ दिवाली में नहीं, जिंदगी के हर हिस्से में दिखता है। लोग कहीं घूमने जाते हैं तो वीडियो बनाना जरूरी समझते हैं। कुछ खाते हैं तो खाने से पहले उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालना जरूरी हो गया है। ऐसा लगता है कि हमें हर चीज के लिए समाज से वैलिडेशन चाहिए। मुझे लगता है कि खुशियां कम हो गई हैं और उनकी दिखावट ज्यादा हो गई है।'

Saumya Tandon exclusive interview: Dhurandhar fame actress shares Childhood memories Of Diwali festival
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@saumyas_world_

किसी बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाना सबसे बड़ी दिवाली
सौम्या चाहती हैं कि दिवाली पर लोग किसी जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएं। उनका मानना है कि किसी के भविष्य को रोशन करना ही त्योहार का सबसे बड़ा संदेश है। 'मैं हमेशा लोगों से कहती हूं कि पटाखों पर इतने पैसे खर्च करने के बजाय अगर आप किसी गरीब बच्चे की एक साल की स्कूल फीस भर दें तो इससे अच्छी दिवाली उसके लिए नहीं हो सकती। वह बच्चा आपके घर में काम करने वाली महिला का हो सकता है, आसपास रहने वाला कोई बच्चा हो सकता है या किसी अनाथ आश्रम में रहने वाला बच्चा हो सकता है। आप किसी एक बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठा सकते हैं।'
वह आगे कहती हैं, 'मेरे हिसाब से शिक्षा से बड़ी कोई रोशनी नहीं है। आप किसी बच्चे को इस काबिल बनाते हैं कि उसे उस अंधकार में न रहना पड़े, जिसमें उसका बचपन बीता है। उसके परिवार की जिंदगी में भी रोशनी ला सकते हैं। किसी की जिंदगी में उजाला लाने से बड़ी दिवाली और क्या होगी? यही मेरा हर साल लोगों को संदेश रहता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed