{"_id":"6af0338840f6dd17ea0d6058","slug":"saba-ali-khan-recalls-amrita-singh-as-a-motherly-figure-opens-up-about-their-bond-after-saif-divorce-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैफ अली खान: 'मुझे वह पसंद थीं', बहन सबा ने अमृता सिंह को बताया मां जैसी, करीना को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ अली खान: 'मुझे वह पसंद थीं', बहन सबा ने अमृता सिंह को बताया मां जैसी, करीना को लेकर कही ये बात
Sun, 08 Nov 2026 02:02 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:02 PM IST
सार
- सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने अपनी पूर्व भाभी अमृता सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।
- उन्होंने बताया कि अमृता उनके लिए मां जैसी थीं और उन्होंने कई मौकों पर बड़ी बहन की तरह उन्हें सही रास्ता दिखाया।
- जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
अमृता सिंह, सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सबा जब महज 15 साल की थीं, तब साल 1991 में सैफ अली खान ने अमृता सिंह से शादी की थी। उस समय अमृता ने सबा की जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाई थी।
एक बातचीत के दौरान सबा ने बताया कि साल 2004 में सैफ और अमृता के अलग होने के बाद दोनों के बीच पहले जैसी नजदीकी नहीं रही। हालांकि, उनके मन में एक-दूसरे के लिए कोई बुरी भावना नहीं है। उन्होंने करीना कपूर खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी साफ किया कि उनकी वफादारी करीना के साथ है।
अमृता सिंह को बड़ी बहन की तरह मानती थीं सबा
सबा ने अमृता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उन्हें काफी सुलझी हुई इंसान लगती थीं और उन्हें अमृता पसंद थीं। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें काफी सुलझा हुआ इंसान मानती थी। मुझे वह पसंद थीं और उनके साथ मेरा रिश्ता अच्छा था। मुझे बेबो (करीना कपूर खान) से प्यार है, यह बात साफ है। मेरी वफादारी वहीं है, जहां होनी चाहिए। लेकिन अमृता भी मेरे साथ बहुत अच्छी थीं। जब मेरी मां मेरी किसी बात पर मुझे डांटती थीं, तब अमृता वही बात मुझे बड़ी बहन की तरह समझाती थीं।'

Trending Videos
सैफ अली खान, सबा पटौदी, करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सबा के कपड़ों पर भी ध्यान देती थीं अमृता
सबा ने बताया कि अमृता अक्सर उनके पहनावे पर भी ध्यान देती थीं और उन्हें सही तरीके से तैयार होने की सलाह देती थीं। सबा ने बताया, 'जब भी वह मुझसे मिलती हैं, तो सबसे पहले मेरे कपड़ों पर ध्यान देती हैं। इसलिए उनसे मिलने से पहले मैं ठीक से तैयार होती हूं। वह पूछती थीं कि तुम्हारा बैग नीला और ड्रेस गुलाबी क्यों है? वह हमेशा मुझे सुधारती थीं, इसलिए मुझे भी बेहतर समझ आने लगा।'
उन्होंने कहा, 'वह मेरे लिए मां जैसी थीं, लेकिन उनके साथ बात करना मेरी अपनी मां के मुकाबले ज्यादा आसान था। उस समय मेरी मां काफी सख्त थीं।'

सैफ अली खान-अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ और अमृता के तलाक के बाद बदल गया रिश्ता
सबा ने बताया कि साल 2004 में सैफ और अमृता के अलग होने के बाद उनके और अमृता के रिश्ते में बदलाव आया। उनके मुताबिक, हो सकता है कि अलग होने के बाद अमृता कुछ समय और दूरी चाहती हों। हालांकि, आज भी जब दोनों मिलती हैं तो एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करती हैं।
सबा ने यह भी बताया कि उन्हें सैफ और अमृता के बच्चों से मिलना अच्छा लगता है। उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है और वे साथ बिताए पुराने अच्छे पलों को आज भी याद करती हैं।
ये भी पढ़ें- दिवाली 2026: बिग बी ने भगवान से मांगी दुआ; प्रियंका-सिद्धार्थ से रजनीकांत तक ने फैंस को दी शुभकामनाएं