Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dipika Chikhlia Reacts To Sai Pallavi Action Scene As Sita In Nitesh Tiwari Ramayana

रामायण: 'मुझे ऐसे सीन याद नहीं', साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर दीपिका चिखलिया ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

Sun, 08 Nov 2026 11:43 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 08 Nov 2026 11:43 AM IST
सार

  • नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी के एक्शन सीन को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। 
  • फिल्म में अभिनेत्री को सीता के किरदार में एक्शन करते दिखाया गया है। 
  • अब टीवी की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया ने भी इस एक्शन सीन पर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Dipika Chikhlia Reacts To Sai Pallavi Action Scene As Sita In Nitesh Tiwari Ramayana
साई पल्लवी के एक्शन सीन पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी के एक्शन सीन पर दर्शकों के अलग-अलग रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। वहीं फिल्म भी इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब दीपिका चिखलिया ने भी साई के एक्शन सीन्स पर अपनी राय दी है। 
विज्ञापन


साई के एक्शन सीन्स पर क्या बोलीं दीपिका? 
दीपिका ने 'फ्री प्रेस जर्नल' से बातचीत में बताया कि उन्होंने साई पल्लवी का यह एक्शन सीन इंस्टाग्राम पर देखा है।

अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि इस पर क्या कहूं। मुझे वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण याद है। हमारी रामायण में भी ज्यादातर इन्हीं का हिस्सा था। लेकिन मुझे याद नहीं आता कि इनमें कहीं भी इस तरह के सीन दिखाए गए हों। हालांकि, हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायण हैं और हर कहानी एक-दूसरे से थोड़ी अलग है। हो सकता है कि फिल्म के मेकर्स ने किसी दूसरी रामायण से यह हिस्सा लिया हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।'
विज्ञापन
Trending Videos

Dipika Chikhlia Reacts To Sai Pallavi Action Scene As Sita In Nitesh Tiwari Ramayana
साई पल्लवी - फोटो : यूट्यूब
क्या दीपिका चिखलिया ने देखी 'रामायण'?
बातचीत के दौरान दीपिका से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' देख ली है। इस पर अभिनेत्री ने बताया कि अभी उन्होंने फिल्म नहीं देखी है। वह अगले हफ्ते इसे देखने जाएंगी।

दीपिका ने कहा कि वह दिवाली के बाद फिल्म देखने का प्लान बना रही हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि फिल्म काफी भव्य होगी।
विज्ञापन

Dipika Chikhlia Reacts To Sai Pallavi Action Scene As Sita In Nitesh Tiwari Ramayana
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रामायण' के बारे में 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' का तूफान, वीकएंड पर कमाए करोड़ों; 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म; जानें 'जेलर 2' की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed