फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   television these mothers stories will make you emotional

इस 'मां' ने लॉकडाउन में भी रखा अपनी 'बच्ची' का ख्याल, ये कहानियां आपको भावुक कर देंगी

Sat, 09 May 2020 04:08 PM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 09 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
television these mothers stories will make you emotional
पर्दे पर मां का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहते हैं कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने मां बनाई। वह हमेशा हमारी देखभाल करती हैं, हमारी जरूरतों, मांगों, नखरों को पूरा करती हैं और हमारे जीवन को बेहतर बनाती है। इस संबंध को खूबसूरती से दिखाने वाली आपकी पसंदीदा जोड़ियां अमर उजाला के पाठकों को बता रही हैं कि उनकी केमिस्ट्री लाइट्स, कैमरा और एक्शन से भी परे है।

विज्ञापन


‘कहत हनुमान जय श्री राम‘ की माता अंजनी, यानि स्नेहा वाघ को बाल हनुमान से भावनात्मक लगाव है। पर्दे पर अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अंजनी माता का किरदार सुंदरता, साहस और भक्ति का आदर्श मिश्रण है। अंजनी भगवान हनुमान जैसे महान भक्त की माता का एक शक्तिशाली किरदार है। भगवान हनुमान के जीवन पर उनकी सबसे अधिक छाप है और वे उन्हें भक्ति के लिए प्रेरित करती हैं। यह शो बताता है कि मां हमारी पहली गुरु होती है और वह कैसे अपने बच्चे के जीवन को आकार देती है।’’
विज्ञापन


स्नेहा ने आगे कहा, ‘‘मां का किरदार निभाते हुए आप असली भावनाओं से भर जाते हैं। मैं यह पता लगाती रहती हूं कि वह ठीक है या नहीं क्योंकि लॉकडाउन बच्चों के लिए काफी मुश्किल है। शूटिंग के दौरान भी मैं उसकी बहुत फिक्र करती हूं और उसके लिए प्रोटेक्टिव रहती हूं और हमेशा उसका ध्यान रखती हूं। एकाग्रह और मेरे बीच का रिश्ता असाधारण है। वह इतना छोटा है फिर भी मेरा ख्याल रखता है और पूछता है कि क्या मैं ठीक हूं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

हप्पू की उलटन पलटन की कटोरी अम्मा यानी हिमानी शिवपुरी और योगेश त्रिपाठी, यानी दरोगा हप्पू सिंह की मजेदार बातचीत हमेशा आनंद देती है। योगेश के साथ पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री के बारे में हिमानी ने कहा, ‘‘कटोरी अम्मा एक जिद्दी और बुजुर्ग महिला है, जो किसी की बात नहीं मानती है लेकिन उसका अपना आकर्षण है। एक आम मां की तरह वह उसकी देखभाल और फिक्र करती है और उसके लिए हमेशा अच्छा चाहती है।’’

हालांकि, इन दोनों की केमिस्ट्री थिएटर के दिनों से ही चल रही है। इसके बारे में हिमानी शिवपुरी ने कहा, ‘‘योगेश और मैंने एक साथ कई नाटक किए हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उनकी मां की भूमिका करना मुझे अच्छा लगता है। कई बार मैं अपने किरदार में डूब जाती हूं और उन्हें डांट देती हूं लेकिन वह एक आज्ञाकारी बेटे की तरह मेरी डांट को भी स्वीकार कर लेते हैं।’’

एंड टीवी के ‘एक महानायक- डॉ बीआर आम्बेडकर' में भीमा बाई की भूमिका निभा रहीं नेहा जोशी करती हैं, ‘‘भीमा बाई एक विनम्र महिला थीं, जिन्होंने अपने पति को सहयोग दिया और बच्चों को अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया। वह उन्हें बेहतर जीवन देना चाहती थीं और उनके कल्याण के लिये उन्होंने कठोर परिश्रम किया।’’

नेहा जोशी पर्दे पर आयुध भानुशाली की मां बनी हैं और पर्दे के बाहर भी उसके साथ एक खूबसूरत रिश्ता है। आयुध अक्सर नेहा के साथ मजाक करते हैं। पर्दे के बाहर के अपने रिश्ते के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘आयुध पर्दे के बाहर भी मेरे बहुत करीब है। हम खूब सारा समय साथ में बिताते हैं- खेलते हैं, रिहर्सल करते हैं, खाना खाते हैं और चुटकुले सुनाते हैं। उसके साथ कोई पल बोझिल नहीं लगता है। वह अक्सर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए मेरे पास आता है, जिससे हमारा रिश्ता खास हो जाता है। मैं उसकी बहुत फिक्र करती हूं।’’

‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ की समता सागर ऊर्फ सरला और गुड़िया ऊर्फ सारिका बहरोलिया का शो में खट्टा-मीठा रिश्ता दिखाया गया है। गुड़िया के साथ पर्दे पर उसके किरदार के साथ संबंध के बारे में समता सागर ने कहा, ‘‘हर आम मां की तरह सरला भी अपनी बेटी गुड़िया को लेकर चिंतित है। वह चाहती है कि उसकी शादी हो जाए और उसे एक अच्छ पति मिले लेकिन उसकी बेटी गुड़िया अपनी मौजूदा सच्चाई या सामाजिक नियमों को नहीं मानती है, जिसके कारण वह असामान्य परिस्थितियों में फंस जाती है। इससे सरला को खूब चिंता होती है कि अब क्या होगा हमारी गुड़िया का?’’

समता ने कहा, ‘‘मां का किरदार बहुत शक्तिशाली होता है और अपने-आप तरह-तरह की भावनाओं को जन्म देता है। सारिका एक बहुत अच्छी और विनम्र लड़की है और पर्दे पर उसकी मां का किरदार निभाकर मैं खुश हूं। मैं उसे हमेशा एक्टिंग के टिप्स भी देती हूं क्योंकि मैं चाहती हूं कि वह इस कला में माहिर हो जाए। मैं उसे अपनी बेटी की तरह प्यार करती हूं और हमेशा उसकी सेहत एवं सुरक्षा का ध्यान रखती हूं। खासतौर से इस समय में क्योंकि सारिका लॉकडाउन के कारण अपने माता-पिता से दूर हैं। हम वीडियो कॉल्स और चैट्स के जरिए उससे लगातार जुड़े रहते हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed