फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taali Aarya 3 Actress Sushmita Sen Shares Video With Ex Boyfriend Rohman Shawl netizen Ask Relationship Status

Sushmita Sen: क्या फिर एक हो गए सुष्मिता और रोहमन शॉल? एक्स बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाती नजर आईं एक्ट्रेस

Wed, 05 Apr 2023 01:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुष्मिता सेन अपनी छोटी बेटी और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ वर्कआउट करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Taali Aarya 3 Actress Sushmita Sen Shares Video With Ex Boyfriend Rohman Shawl netizen Ask Relationship Status
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हार्ट अटैक के बाद अभिनेत्री सुष्मिता सेन की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। एक्ट्रेस वर्क फ्रंट पर एक्टिव हो गई हैं। अब उन्होंने वर्कआउट भी शुरू कर दिया है। हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में सुष के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ सुष्मिता ने जो कैप्शन लिखा है, उसे पढ़कर यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है।

विज्ञापन

36 दिन बाद शुरू किया वर्कआउट
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुष्मिता सेन अपनी छोटी बेटी और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ वर्कआउट करती दिख रही हैं। इसके साथ सुष्मिता सेन ने कैप्शन लिखा है, 'इच्छाशक्ति इकलौता रास्ता है! 36 दिन बीत गए और अब अधिक ट्रेनिंग की जरूरत है! मैं जल्द ही 'आर्या' की शूटिंग के लिए जयपुर निकल रही हूं। और... ये हैं मेरे सबसे प्यारे लोग, जो हमेशा मेरे साथ हैं। ठीक होने में मेरी मदद कर रहे हैं।'
Varun Dhawan : पहले गिगी हदीद के संग किस की चर्चा, अब 'सिटाडेल' प्रीमियर पर रेखा और वरुण ने दिए जमकर पोज

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं
सुष्मिता और रोहमन को साथ देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को साथ देखकर हमारे चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई है। आप दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रोहमन के साथ देखकर अच्छा लगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों फिर रिलेशनशिप में आ गए हैं क्या?' इतना ही नहीं कुछ यूजर्स तो दोनों को शादी करने तक की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)


Pushpa 2 Teaser: 'पुष्पा 2' को लेकर मेकर्स की तरफ से बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज हो सकता है फिल्म का टीजर

विज्ञापन

बीते महीने आया था हार्ट अटैक
बता दें कि बीते महीने सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था। उनके हार्ट में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज पाई गई थी, जिसकी वजह से डॉक्टरों को एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी। यह बात खुद सुष्मिता ने अपनी एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताई थी। हालांकि अब वह स्वस्थ हैं और सामान्य दिनचर्या में वापसी कर रही हैं।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर बॉलीवुड पर कसा तंज, कहा- बड़े बजट की फिल्में क्यों हो रहीं फ्लॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed