बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। हाल ही में मुंबई में हुए नीता अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च पर उन्हें अमेरिका मॉडल गिगी हदीद को गोद में उठाकर किस करना काफी मंहगा पड़ा था। वरुण की इस हरतक पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर भड़के थे और उन्होंने उनकी जमकर क्लास लगा दी थी। वहीं, एक्टर एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं और इस बार दिग्गज अभिनेत्री रेखा के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
2 of 5
वरुण धवन, रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा के साथ वरुण की वायरल रही ये तस्वीरें सिटाडेल की प्रीमियर की हैं, जहां बॉलीवुड समेत हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। इस दौरान रेखा भी इस इवेंट का हिस्सा रहीं और अपनी खूबसूरती से उन्होंने इवेंट में चार चांद लगा दिया। इस दौरान वरुण और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : social media
रेखा के साथ वरुण की वायरल रही ये तस्वीरें सिटाडेल की प्रीमियर की हैं, जहां बॉलीवुड समेत हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। इस दौरान रेखा भी इस इवेंट का हिस्सा रहीं और अपनी खूबसूरती से उन्होंने इवेंट में चार चांद लगा दिया। वरुण और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहे इस फोटो में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर नेटिजंस जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं। एक्टर को हाल ही में सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। दरअसल, नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर लॉन्च के मौके पर वरुण ने जोरदार परफॉर्मेंस दी थी। इस दौरान उन्होने हॉलीवुड अभिनेत्री गिगी हदीद को गोद में उठा कर किस कर लिया था, जिसके बाद नेटिजन्स ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी।
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'भेड़िया' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, वरुण अब एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- War 2: जूनियर एनटीआर बनने जा रहे हैं वॉर 2 का हिस्सा? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट