फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri takes a dig at the failures of Bholaa and more questions what going wrong in Bollywood

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर बॉलीवुड पर कसा तंज, कहा- बड़े बजट की फिल्में क्यों हो रहीं फ्लॉप

Wed, 05 Apr 2023 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Apr 2023 01:07 PM IST
सार

इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है और सवाल किया है कि आखिर क्यों बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri takes a dig at the failures of Bholaa and more questions what going wrong in Bollywood
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विस्तार

 
विज्ञापन

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने दुनियाभर में विवादों का तलका मचा दिया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद से ही इसके डायरेक्टर और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर वह बेबाक टिप्पणी करते नजर आते हैं। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है और सवाल किया है कि आखिर क्यों बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।

 

भोला को बनाया निशाना

हाल ही में, अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म काफी बड़े बजट में बनी थी, लेकिन उम्मीद के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर सफल होने में नाकाम रही है। अब इसी पर निशाना साधते हुए विवेक ने इशारों ही इशारों में बिना नाम लिए हिंदी फिल्मों के कलेक्शन को लेकर तंज कसा है। उनका एक लेटेस्ट ट्वीट इस वक्त ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


Pushpa 2 Teaser: 'पुष्पा 2' को लेकर मेकर्स की तरफ से बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज हो सकता है फिल्म का टीजर

विज्ञापन
विज्ञापन
 

ट्वीट कर फैंस को दिया संदेश

विवेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘बॉलीवुड का बुरा हाल दोबारा हो गया है। ऐसा लगता है जैसे पूरी इंडस्ट्री उन सेलेब्स को इतनी ज्यादा फीस देकर खुश है, जो एक ओपनिंग की गारंटी नहीं दे सकते। स्टार्स के वैनिटी और लाइफस्टाइल में ज्यादातर पैसा बर्बाद होता है। आखिर क्या गलत हो रहा है?'

Manoj Bajpayee: टॉप हीरोइन ने मनोज को बताया था नॉट गुड लुकिंग, तब श्याम बेनेगल ने दिया था राजकुमार का रोल

'द वैक्सीन वॉर' का है खास इंतजार

 आपको बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ ने बीते साल सबसे ज्यादा कमाई की थी। विवेक की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 252.90 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, विवेक अग्निहोत्री पिछले काफी समय से अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed