फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shiva Rajkumar declines deputy CM and Congress leader DK Shivakumar Offer of contest Lok Sabha elections 2023

Shiva Rajkumar: शिवा राजकुमार ने ठुकराया डीके शिवकुमार का लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव, वजह का भी किया खुलासा

Mon, 11 Dec 2023 01:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 11 Dec 2023 01:05 PM IST
सार

कन्नड़ फिल्म अभिनेता शिवा राजकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की पेशकश की थी, जिसे अभिनेता ने अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन
Shiva Rajkumar declines deputy CM and Congress leader DK Shivakumar Offer of contest Lok Sabha elections 2023
शिवा राजकुमार - फोटो : Social media

विस्तार

कन्नड़ फिल्म अभिनेता शिवा राजकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की पेशकश की थी। अब अभिनेता ने डीके शिवकुमार के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। बेंगलुरु में एडिगा समुदाय के सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने शिवा राजकुमार को पार्टी से लोकसभा टिकट की पेशकश की थी और कहा था कि संसद में जाने का ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता है। उन्होंने अभिनेता से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया, जो उनके दरवाजे पर दस्तक देने आया था।

विज्ञापन

Ananya Panday: सोशल मीडिया से क्यों दूरी बनाकर रख रही हैं अनन्या पांडे? अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन


अभिनेता को दिया गया चुनाव लड़ने का प्रस्ताव
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा था, 'मैं शिवा राजकुमार से कह रहा था कि संसदीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाइए। आप जब चाहे फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं, लेकिन संसद में पहुंचने का सम्मान हर किसी को नहीं मिलता है। ऐसा अवसर, जो आपके दरवाजे पर आया है, उसे मत खोइए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Animal: एनिमल में रणबीर कपूर के शानदार प्रदर्शन को देख मूक हुईं बहन रिद्धिमा, स्टोरी साझा कर कही यह बात

अभिनेता ने प्रस्ताव ठुकराया
मशहूर अभिनेता डॉक्टर राजकुमार के बेटे शिवा राजकुमार के कांग्रेस पार्टी से काफी करीबी रिश्ते हैं। हालांकि, उन्होंने विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने जो उपहार दिया था, वह था रंग भरना और अभिनय करना और आप सभी को प्रभावित करना। यहीं पर मेरी लाइन समाप्त होती है। मैं आपके साथ रहूंगा और अभिनय करूंगा। विशेष रूप से राजनीति के लिए लोग हैं, जो अच्छा काम कर रहे हैं।”
Celebs: विज्ञापन करने के चलते बुरी तरह ट्रोल हुए ये सितारे, कुछ ने मांगी माफी तो किसी को जारी किया गया नोटिस

राजनीति में नहीं आना चाहते अभिनेता
अभिनेता की पत्नी गीता पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा की बेटी हैं। अभिनेता ने कहा कि उनकी पत्नी गीता शिवा राजकुमार की अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं हैं। गीता इसी साल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। शिवा राजकुमार ने आगे कहा कि न तो उनकी पत्नी और न ही उनके बहनोई और शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने के लिए प्रोत्साहित किया था।
Neeraj Pandey: केवल एक्शन दृश्यों के सहारे नहीं चल सकती फिल्में, जानें नीरज पांडे ने क्यों कही यह बात?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed