फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kho Gaye Hum Kahan star Ananya Panday opened up about not being as active on social media as she was earlier

Ananya Panday: सोशल मीडिया से क्यों दूरी बनाकर रख रही हैं अनन्या पांडे? अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

Mon, 11 Dec 2023 12:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Dec 2023 12:27 PM IST
सार

पिछले दिनों अनन्या जब 'खो गए हम कहां' के प्रमोशन के लिए मीडिया से रूबरू हो रही थीं, तब उनसे सोशल मीडिया से बनाई गई दूरी के लिए सवाल पूछे गए। तब उन्होंने इसकी वजह स्पष्ट की।

विज्ञापन
Kho Gaye Hum Kahan star Ananya Panday opened up about not being as active on social media as she was earlier
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक दौर था जब अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। अपनी जिंदगी से जुडी हर छोटी-बड़ी चीज को वे अपने चाहने वालों से साझा करती थीं। कुछ लोगों को उनका ये बिंदास अंदाज काफी पसंद आता था, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने में जुटे रहते थे। कभी अनन्या को उनके लुक्स के लिए ट्रोल करते तो कभी उनकी फिल्म के लिए। मगर, इन दिनों अनन्या सोशल मीडिया से परहेज बरत रही हैं। इसकी वजह का खुलासा उन्होंने खुद किया है।

विज्ञापन


हद से ज्यादा बढ़ गए थे नेगेटिव कमेंट्स
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनन्या सोशल मीडिया पर मिलने वाले नेगेटिव कमेंट्स और ट्रोल्स को शुरुआत में नजरअंदाज करती रहीं। बाद में जब ट्रोलिंग हद से आगे बढ़ी तो अनन्या ने तय किया कि वे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखेंगी। उन्होंने कई मौकों पर ट्रोल्स के प्रति अपनी नाराजगी भी जताई थी। एक बार उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'फीडबैक और नेगेटिव ट्रोलिंग के बीच एक बारीक लाइन होती है। अगर कोई सार्थक आलोचना कर रहा है तो मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन बेवजह की ट्रोलिंग सही नहीं हैं। लोगों को समझना चाहिए कि एक्टर भी इंसान होते हैं'।
विज्ञापन

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने बढ़ती उम्र पर साझा किए अपने विचार, अभिनेत्री को सता रहा था इस बात का डर
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रोलिंग से परेशान होकर रोने लगी थीं एक्ट्रेस
पिछले दिनों अनन्या जब 'खो गए हम कहां' के प्रमोशन के लिए मीडिया से रूबरू हो रही थीं, तब उनसे सोशल मीडिया से बनाई गई दूरी के लिए सवाल पूछे गए। इसके जवाब में अनन्या ने कहा, 'मेरे लिए सोशल मीडिया काफी टॉक्सिक हो गया था। कितनी बार मैं किसी कोने में बैठ कर रोती रहती थी, इंस्टाग्राम पर खुशियों से भरे पोस्ट डाला करती थी। ये सब मेरे लिए घुटन भरा हो गया था, इसलिए मैंने तय किया है कि अब सोशल मीडिया पर उतनी एक्टिव नहीं रहूंगी'। 
Hrithik Roshan: 'खो गए कहां हम' के ट्रेलर लॉन्च से सबा आजाद का डांस वीडियो वायरल, ऋतिक ने तारीफ में कही यह बात

इस दिन रिलीज होगी आगामी फिल्म
बता दें कि 'खो गए हम कहां' 28 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें अनन्या पांडे के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी अहम रोल में नजर आएंगे। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिश्ते को लेकर अनन्या ने कहा, 'अब वे सिद्धांत के साथ फिर से दोस्ती कर चुकी हैं और इसके लिए डायरेक्टर करण सिंह की जितनी तारीफ की जाए कम है'। अनन्या ने बताया कि दोनों सितारों के बीच दोस्ती हो जाए इसके लिए निर्देशक ने गोवा ट्रिप प्लान किया था और उस ट्रिप के बाद अनन्या और सिद्धांत दोस्त बन गए। जोया अख्तर के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म तीन दोस्तों के रिश्ते, प्यार और अपनेपन पर आधारित है।
MONDAY FLASHBACK: जब बजट की कमी के चलते रोक दी गई थी हेमा मालिनी की फिल्म, तब खुद ड्रीम गर्ल ने दिया था समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed