फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Star Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor Speechless After Watching his Film Says Crazy Talented human

Animal: एनिमल में रणबीर कपूर के शानदार प्रदर्शन को देख मूक हुईं बहन रिद्धिमा, स्टोरी साझा कर कही यह बात

Mon, 11 Dec 2023 12:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 11 Dec 2023 12:31 PM IST
सार

एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। एनिमल में रणबीर कपूर के शानदार प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है। अभिनेता की बहन रिद्धिमा कपूर ने उनकी तारीफ कर हुए इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है। 

विज्ञापन
Animal Star Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor Speechless After Watching his Film Says Crazy Talented human
एनिमल, रिद्धिमा कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म एनिमल को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता इन दिनों फिल्म की शानदार सफलता को एजॉय कर रहे हैं। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं। फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। एनिमल में रणबीर के शानदार प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसे देखते हुए अभिनेता की बहन रिद्धिमा कपूर ने उनकी तारीफ कर हुए इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है। 

विज्ञापन

रिद्धिमा ने स्टोरी साझा कर रही ये बात
रिद्धिमा कपूर ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'रन्स! आप अविश्वसनीय रूप से बेहद प्रतिभाशाली इंसान हैं। क्या आप सच में हो। इसमें महारत हासिल की और कैसे। मैं स्पीचलेस हूं। उफ्फ क्या फिल्म है।' संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म केवल नौ दिनों में 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने 432.27 करोड़ का कारोबार कर लिया है।   
विज्ञापन


Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने बढ़ती उम्र पर साझा किए अपने विचार, अभिनेत्री को सता रहा था इस बात का डर
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों में बनी रणबीर की एनिमल

एनिमल की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में है। फिल्म में सभी कलाकारों ने अभिनय प्रदर्शन शानदार रहा है। एक तरफ दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। वहीं, कई लोग फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही लगातार विवादों में बनी हुई है। कई रणबीर कपूर के प्रदर्शन से आश्चर्यचकित हैं, वहीं अन्य आधे लोग फिल्म में अत्यधिक हिंसा और प्रतिगामी विषयों के बारे में शिकायत करते देखे जा रहे हैं। 


बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही एनिमल

इस बीच, गंभीर आलोचनात्मक समीक्षाओं के बाद भी, एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।  रणबीर के साथ-साथ बॉबी देओल के प्रदर्शन की भी खूब सराहना की जा रही है। फिल्म में उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया है। इसके अलावा एनिमल में फिव्म में बोल्ड सीन के चलते तृप्ति डिमरी भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शिवकार्तिकेयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed