फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   elina jaitley shared heartfelt note for late son shamsher with throwback video

सेलीना जेटली: बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं अभिनेत्री, बोलीं- मम्मी का दिल टूट गया; लिखा इमोशनल नोट

Fri, 11 Sep 2026 03:35 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Sep 2026 03:35 PM IST
सार

Celina Jaitley Shared ThrowBack Video: चार बच्चों की मां सेलीना जेटली के बेटे शमशेर का आज जन्मदिन है। बिमारी के चलते शमशेर का बेहद कम उम्र में निधन हो गया था। बेटे के जन्मदिन पर उसे याद करते हुए सेलिना ने एक पुराना वीडियो साझा कर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

विज्ञापन
elina jaitley shared heartfelt note for late son shamsher with throwback video
सेलिना जेटली - फोटो : Instagram @celinajaitlyofficial

विस्तार

साल 2017 में सेलिना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से एक (जिसका नाम शमशेर था) का निधन जन्म के कुछ दिनों बाद ही हो गया था। दिल की गंभीर बीमारी (हाइपोप्लास्टिक लेफ्ट हार्ट सिंड्रोम) के चलते शमशेर बेहद कम उम्र में ही सेलिना से दूर चला गया। मगर सेलिना के दिल में आज भी बेटे को खो देने का जख्म ताजा है।

विज्ञापन

शुक्रवार को शमशेर के जन्मदिन पर सेलिना ने उसे याद करते हुए एक पोस्ट साझा की।

elina jaitley shared heartfelt note for late son shamsher with throwback video
सेलिना जेटली और उनके बच्चे - फोटो : इंस्टाग्राम-@celinajaitlyofficial

पोस्ट में सेलिना ने क्या लिखा?  
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सेलिना ने लिखा, ‘मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि जब मेरा जीवन खत्म हो जाए तो मेरा अंतिम संस्कार मेरी जन्मभूमि भारत में हो और मेरी अस्थियों को मेरे पुत्र शमशेर के साथ ऑस्ट्रिया में समाधि दी जाए। एक मां की यही तमन्ना है कि वह उस बच्चे के करीब रहे जिसे वह लंबे समय तक अपनी गोद में नहीं रख सकी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

elina jaitley shared heartfelt note for late son shamsher with throwback video
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial

शमशेर के लिए सेलिना ने क्या लिखा? 
बेटे शमशेर के लिए सेलीना ने प्यारा सा मेसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे शमशेर, जब मम्मी इस अप्रैल में ऑस्ट्रिया में थीं तब यह वीडियो रिकॉर्ड किया था क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं तुमसे दोबारा कब मिल पाऊंगी। तब तक मुझे एक स्मृति की जरूरत थी जिसे मैं संजो कर रख सकूं। उस दौरान मैं तुम्हारे भाइयों से नहीं मिल पाई। मम्मी का दिल टूट गया है मेरे बेटे, लेकिन मम्मी मजबूत हैं। मैं तुम्हारे भाइयों के लिए जीती रहूंगी और आगे बढ़ती रहूंगी, तुम चारों को अपने दिल में संजोकर रखूंगी।'

सेलिना ने आगे लिखा, 'आज ही के दिन तुम्हारा जन्म अर्थू (दूसरा बेटा) के साथ हुआ था। तुम हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए, लेकिन तुमने मुझे कभी नहीं छोड़ा। मैंने अर्थू की आंखों में तुम्हारे लिए तड़प देखी है और उसके शब्दों में भी सुनी है। मुझे विश्वास है कि तुम उस पर नजर रख रहे हो।'

विज्ञापन

elina jaitley shared heartfelt note for late son shamsher with throwback video
पीटर हाग, सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial

पिछले साल सेलिना ने तलाक के लिए दी अर्जी 
नवंबर 2025 में सेलिना जेटली ने घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार का हवाला देते हुए मुंबई के अंधेरी कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। ये खुलासे कई साल तक सार्वजनिक रूप से दिखने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद हुए। सेलिना और पीटर ने 2010 में शादी की और मार्च 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुए। 2017 में सेलिना ने फिर से जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से शमशेर का हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते निधन हो गया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed