{"_id":"69352372349c6810e007fb29","slug":"salman-khan-wins-hearts-as-he-meets-young-kids-fans-personally-at-hyderabad-event-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में क्यूट फैंस से मिले सलमान खान, वायरल वीडियो में बच्चों संग दिखाई दी भाईजान की प्यारी केमिस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हैदराबाद में क्यूट फैंस से मिले सलमान खान, वायरल वीडियो में बच्चों संग दिखाई दी भाईजान की प्यारी केमिस्ट्री
Sun, 07 Dec 2025 12:25 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:25 PM IST
सार
Salman Khan Video: सलमान खान इन दिनों हैदराबाद में हैं। वहीं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान बच्चों से मिलते और उन्हें प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम में अपने छोटे फैंस के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। उन्होंने बच्चों से मिलने, उनसे बात करने और फोटो खिंचवाने के लिए खास समय निकाला। इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर किसी का दिल जीत रहा है।
विज्ञापन
बच्चों से खास मुलाकात
शनिवार को सलमान हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के दूसरे सीजन के उद्घाटन में पहुंचे थे। वहां मौजूद बच्चों को देखकर सलमान रुक गए। उन्होंने एक-एक करके सभी बच्चों से हाथ मिलाया, उन्हें दुआएं दीं, गले लगाया और फोटो भी खिंचवाई। सलमान से मिलकर बच्चे बेहद खुश नजर आए और खुशी से झूम रहे थे।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान का वर्कफ्रंट
इस समय सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। वे ‘बैटल ऑफ गलवान’ (गलवान घाटी की लड़ाई पर आधारित वॉर फिल्म) की शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही वे ‘बिग बॉस सीजन 19’ होस्ट कर रहे हैं। कथित तौर पर उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ भी हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर क्यों छाया 'FA9LA' का जादू, 'धुरंधर' में अक्षय की एंट्री वायरल; नेटिजन्स बोले अगला 'जमाल कुडू'...