फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fans Obsessed With Akshaye Khanna Dhurandhar Entry compare with Jamal Kudu Know About Bahraini Song FA9LA

सोशल मीडिया पर क्यों छाया 'FA9LA' का जादू, 'धुरंधर' में अक्षय की एंट्री वायरल; नेटिजन्स बोले अगला 'जमाल कुडू'

Sun, 07 Dec 2025 11:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 07 Dec 2025 11:06 AM IST
सार

Dhurandhar Bahraini Song FA9LA: 'धुरंधर' का बहरीन गाना 'FA9LA' फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसके साथ ही फैंस फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
fans Obsessed With Akshaye Khanna Dhurandhar Entry compare with Jamal Kudu Know About Bahraini Song FA9LA
'धुरंधर' अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का गाना 'FA9LA' और अक्षय का एंट्री सीन इस साल का सबसे यादगार मोमेंट बनता जा रहा है। नेटिजन्स इस गाने की 'जमाल कुडू' से तुलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

अक्षय खन्ना की एंट्री ने मचाया धूम
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड डॉन रहमान डकैत का किरदार निभाया है। उनकी एंट्री एक खास बहरीनी गाने FA9LA के साथ होती है, जिसमें वो मुस्कुराते हुए नाचते हुए आते हैं। यह सीन इतना दमदार है कि लोग इसे अगला 'जमाल कुडू' बता रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय की एंट्री
फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल की एंट्री ईरानी गाने 'जमाल कुडू' पर हुई थी? ठीक वही स्वैग और धमक 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के सीन में देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर यह गाना और अक्षय का अंदाज पूरी तरह वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

'FA9LA' गाना क्यों वायरल है?
'FA9LA' मूल रूप से एक बहरीनी गाना है, जिसे फ्लिपराची ग्रुप ने गाया है। अक्षय खन्ना इस गाने पर जिस शांत लेकिन खतरनाक स्वैग के साथ आते हैं, यही अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। नेटिजन्स को यह गाना और अक्षय का स्वैग बेहद पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि बॉबी देओल के बाद अब अक्षय खन्ना ने शो चुरा लिया है।
 

'धुरंधर' के बारे में
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म ने पहले दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पहला दिन फिल्म ने 27 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: कैसे किया अनुकल्प ने 'किस किसको प्यार करूं 2' की अभिनेत्रियों का चुनाव, कपिल को कहा 'कॉमेडी का शाहरुख खान'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed