फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora moving with malaika disney plus hotstar starts on 5 december shares post gave trollers reply

Malaika Arora: ट्रोल्स को मलाइका ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- मेरे बारे में बात करने के लिए कुछ नया दूं क्या?

Thu, 17 Nov 2022 05:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 17 Nov 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora moving with malaika disney plus hotstar starts on 5 december shares post gave trollers reply
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में बढ़ती उम्र को मात देकर अपने आप को फिट रखने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स के साथ-साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है और पिछले दिनों अभिनेत्री के एक पोस्ट ने दोनों की शादी की खबरों को काफी तूल दे दी थी। लेकिन उसी दिन अभिनेत्री ने खुलासा कर दिया था कि उनका एक नया शो शुरू होने जा रहा है, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। ऐसे में आज अभिनेत्री ने एक और पोस्ट साझा की है, जिसे जरिए मलाइका ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसके बाद से ही उनके और अर्जुन के जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबरें आने लगीं थी। लेकिन उसी शाम मलाइका ने इस पोस्ट के पीछे की वजह का खुलासा कर दिया था, जो न तो अर्जुन कपूर से जुड़ी थी और न ही उन्होंने शादी से। हालांकि,  अच्छी खबर तो यह थी मलाइका डिज्नी +हॉटस्टार के शो के लिए राजी हो गई थी। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपना रियलिटी शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम 'मूविंग विद मलाइका' है। 
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने बताई मां की बायोपिक न करने की वजह, श्रीदेवी के साथ हुए दुर्व्यवहार का किस्सा सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर अभिनेत्री पर तंज कस रहे थे। हालांकि, आज मलाइका अरोड़ा ने फिर से एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह वीडियो के जरिए उन पर निशाना साधने वाले ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका बोलती हैं, 'हाय पीपल, मैं मलाइका अरोड़ा। वो महिला जिसके बारे में लोग बातें करना पसंद करते हैं। विश्वास नहीं हो रहा तो इस वीडियो के नीचे के कमेंट्स को पढ़ लीजिएगा। ये क्या-क्या पहनती है......कुछ भी करो लोग बात करते हैं। मैं ब्रेकअप किया तो वह एक बहुत बड़ी ब्रेकिंग न्यूज होगी...मैंने मूव ऑन किया और अपने पार्टनर के साथ आई तो मुझे ट्रोल किया गया। रैम्प वॉक किया तो मुझे ट्रोल किया गया। बिकिनी पहनूं या इवनिंग गाउन....कमेंट्स आते हैं घर पर रहो न..यह सब करने की उम्र नहीं है। हां मैं जवान नहीं हो रही हूं, लेकिन पता है क्या पुराना हो रहा है ये कमेंट्स। तो मैंने सोचा मैं सबको कुछ नया देती हूं, जिसके बारे में वे लोग बात कर पाएं। आप लोगों को असली मलाइका से मिलवाऊं। मूविंग विद मलाइका....डिज्नी+ हॉटस्टार पर 5 दिसंबर से।'
Vishal Jethwa: विशाल जेठवा अब दिखेंगे इस हैरान कर देने वाले किरदार में, कहानी सुनते ही बोल पड़े ‘सलाम वेंकी’

विज्ञापन

इस वीडियो को साझा करते हुए मलाइका ने लिखा, 'अगर आपको लगता है कि मैं अपने मूव्स से खबर बना रही हूं, तो आपके पास एक और चीज आ रही है! उम्र, कपड़े, लव लाइफ सभी पुरानी खबरें हैं, मैं आप सभी के लिए बात करने के लिए कुछ नया ला रही हूं - हॉटस्टार स्पेशल्स में मूविंग इन विद मलाइका 5 दिसंबर से केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर।' मलाइका के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक ने तो अभिनेत्री को ट्रोल्स को इग्नोर करने की सलाह दी है क्योंकि उसके मुताबिक वह ट्रोल करने के लिए पैसे लेते हैं।
Old Age Romance: इन फिल्मों में दिखा ओल्ड एज रोमांस, एक में तो अभिनेता ने 18 साल की अभिनेत्री को किया था किस

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed