{"_id":"63825405e2a74e4da77444f0","slug":"mahabharat-fame-puneet-issar-email-account-hack-by-man-pocketing-more-than-13-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Puneet Issar: महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर का ईमेल हैक, लाखों की रकम हड़पने का आरोपी शख्स पुलिस हिरासत में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Puneet Issar: महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर का ईमेल हैक, लाखों की रकम हड़पने का आरोपी शख्स पुलिस हिरासत में
Sun, 27 Nov 2022 12:06 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 27 Nov 2022 12:06 AM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण मुंबई इलाके में एक्टर का शो आयोजित किया गया था, लेकिन आरोपी ने पहले उनका ईमेल हैक किया। इसके बाद शो की बुकिंग से आए 13.76 लाख रुपये हड़पने की कोशिश की।
विज्ञापन
Puneet Issar
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी और फिल्म जगत के सितारों के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब 'महाभारत' फेम अभिनेता पुनीत इस्सर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। एक शख्स ने पुनीत इस्सर का अकाउंट हैक कर लाखों रुपये हड़पने की कोशिश की है। हालांकि, इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण मुंबई इलाके में एक्टर का शो आयोजित किया गया था, लेकिन आरोपी ने पहले उनका ईमेल हैक किया। इसके बाद शो की बुकिंग से आए 13.76 लाख रुपये हड़पने की कोशिश की। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पुनीत इस्सर मंगलवार को अपना ईमेल इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी का कहना है, 'हमने इस्सर के शो जय श्री राम-रामायण को रद्द करने के बारे में एनसीपीए से पूछताछ की है। इसके अलावा बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने वाले 13.76 लाख रुपये का विवरण भी लिया है। इन सारी डिटेल के आधार पर ही आरोपी को उत्तरी मुंबई में मालवानी से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Blurr: तापसी पन्नू की साइकोलॉजिकल थ्रिलर का टीजर हुआ रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा 'ब्लर' का यह वीडियो
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी को 28 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया गया है। बता दें कि जय श्री राम-रामायण पुनीत इस्सर और उनके बेटे सिद्धांत द्वारा लिखा गया एक नाटक है।
Photos Of The Day: ब्लू ड्रेस में सोनम कपूर ने ढाया कहर और डेजी शाह का एथनिक लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
यह पहली बार नहीं है कि किसी एक्टर के साथ धोखाधड़ी हुई है। इससे पहले अन्नू कपूर समेंत कई अन्य सितारे भी ऑनलाइन धोखाधड़ी में फंस चुके हैं। बता दें कि पुनीत इस्सर महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई और टीवी शो किए है। इसके अलावा वह फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। पुनीत इस्सर बिग बॉस में नजर आ चुके हैं।
Filmy Wrap: विक्रम गोखले का निधन और ऋचा चड्ढा का सपोर्ट कर फंसीं स्वरा भास्कर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें