फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karthi Sivakumar Talk About Waves Summit 2025 Said This Event Will Benefit The Film Industry

Waves 2025: कार्ति शिवकुमार बोले, ‘वेव्स इवेंट से फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होगा’, नागार्जुन ने क्या कहा जानिए?

Fri, 02 May 2025 04:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 02 May 2025 04:54 PM IST
सार

इन दिनों मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का आयोजन हो रहा है। इस इवेंट में साउथ एक्टर कार्ति शिवकुमार भी पहुंचे। अभिनेता का मानना है कि वेव्स इवेंट से फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होगा।

विज्ञापन
Karthi Sivakumar Talk About Waves Summit 2025 Said This Event Will Benefit The Film Industry
साउथ एक्टर कार्थी और नागार्जुन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे इन दिनों वेव्स समिट में पहुंच रहे हैं। साउथ एक्टर कार्ति भी इस इवेंट में शामिल हुए। एएनआई से बात करते हुए कार्ति ने वेव्स समिट कराने को लेकर सरकार की तारीफ की। एक्टर का मानना है कि इस समिट से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को फायदा होगा। सिनेमा को एक इंडस्ट्री का दर्जा हासिल होगा, जिससे एक्टर्स, डिस्ट्रिब्यूटर को मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा
एएनआई से बातचीत में कार्ति कहते हैं, ‘एक मंच पर क्रिएटर, एक्टर्स को लाना अच्छी पहल है। मुझे उम्मीद है कि ये इवेंट हर साल जारी रहेगा। इससे फिल्म, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा, बढ़ावा मिलेगा। एक बार जब सरकार सिनेमा को इंडस्ट्री का दर्जा देगी तो मुझे उम्मीद है कि सिनेमाघरों के लिए टैक्स पॉलिसी, परमिशन पॉलिसी बनाई जाएंगी, यह काम फिर काफी आसान हो जाएगा।' 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Waves 2025: हॉलीवुड नहीं जाएंगी करीना कपूर, बोलीं- ‘भटिंडा की सिखनी हूं’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

नागार्जुन ने पहल को सराहा
कार्ति के अलावा वेव्स समिट में साउथ एक्टर नाागर्जुन भी पहुंचे थे। एएनआई से ही की गई बातचीत में नागार्जुन कहते हैं, ‘मुझे इस समिट का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। यह इवेंटर फिल्म-मीडिया इंडस्ट्री के लिए भारत सरकार की एक बेहतरीन पहल है।’  

ये खबर भी पढ़ें: WAVES 2025: ‘वेव्स 2025’ में श्रद्धा कपूर ने एडम मोसेरी का मुंह कराया मीठा, खिलाई घर पर बनी पूरन पोली 

Karthi Sivakumar Talk About Waves Summit 2025 Said This Event Will Benefit The Film Industry
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम@badboyshah
सिंगर बादशाह ने बड़ा कदम बताया
सिंगर-रैपर बादशाह ने भी वेव्स समिट को लेकर कहा, ‘मुझे यकीन है कि यह पीएम मोदी की  प्राथमिकताओं में से एक है। मैं इसमें लोगों की दिलचस्पी देख सकता हूं। मुझे लगता है कि यह दुनिया में बॉलीवुड के अलावा भारत को एक सॉफ्ट पावर की तरफ एक बड़ा कदम है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed