{"_id":"68149b85c45db52eca0aa2bc","slug":"waves-2025-shraddha-kapoor-welcomes-instagram-ceo-adam-mosseri-with-homemade-sweet-puran-poli-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WAVES 2025: ‘वेव्स 2025’ में श्रद्धा कपूर ने एडम मोसेरी का मुंह कराया मीठा, खिलाई घर पर बनी पूरन पोली","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
WAVES 2025: ‘वेव्स 2025’ में श्रद्धा कपूर ने एडम मोसेरी का मुंह कराया मीठा, खिलाई घर पर बनी पूरन पोली
Fri, 02 May 2025 03:50 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 02 May 2025 03:50 PM IST
सार
Shraddha Kapoor: ‘वेव्स 2025’ के दूसरे दिन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी से बातचीत की। इससे पहले अभिनेत्री ने उन्हें पूरन पोली खिलाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
‘वेव्स 2025’ का आगाज 1 मई को हो गया है। इस समिट में सिनेमा की दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रही हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन आमिर खान और करीना कपूर खान के बाद, श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी के साथ बातचीत की। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने मोसेरी के साथ जेन जेड कंटेंट का उपभोग कैसे करते हैं विषय पर चर्चा की। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एडम मोसेरी का स्वागत पूरन पोली खिलाकर किया।
एडम मोसेरी ने उठाया पूरन पोली का लुत्फ
सत्र शुरू होने से पहले अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी का स्वागत किया। अभिनेत्री उनके लिए घर का बना पूरन पोली लेकर आईं। अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे पता है कि आप फैंसी जगहों पर खाना खा रहे हैं और आपने भारतीय भोजन का स्वाद चखा है। मैं चाहती हूं कि आप यह महाराष्ट्रीयन मिठाई आजमाएं जिसे पूरन पोली कहा जाता है। यह मेरे घर पर बनी है।’ इसके बाद एडम मोसेरी ने इसका लुत्फ उठाया।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Waves 2025: दिनेश विजन ने ‘महावतार’ को बताया अपनी सबसे बड़ी फिल्म, बोले- ‘स्थानीय कहानियां कहने की जरूरत’
विज्ञापन
रणवीर दीपिका के साथ किया डिनर
इससे पहले एडम मोसेरी ने बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ बुधवार की शाम डिनर किया था। वह रणवीर-दीपिका के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में एक साथ नजर आए थे। मोसेरी ने इंस्टाग्राम पर डिनर आउटिंग की एक सेल्फी भी शेयर की थी। तस्वीर को कैप्शन देते हुए मोसेरी ने लिखा था, ‘मुझे आज शाम बॉम्बे में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे पावर कपल से मिलने का मौका मिला साथ ही कुछ बेहतरीन खाने का मजा लिया।’
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Waves 2025: भारत में स्क्रीन्स की कमी पर आमिर ने जताई चिंता, बोले- “हमें और अधिक थिएटर्स खोलने की जरूरत”
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
श्रद्धा कपूर के आगामी कार्यों की बात करें तो वह निखिल द्विवेदी की ‘नागिन’ में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। कहा जा रहा है कि साल 2027 में इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के साथ श्रद्धा फिर मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में नजर आएंगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन