{"_id":"ab412238513d2e41218f9cd86c20a330","slug":"john-is-not-going-to-become-father-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल बच्चे नहीं चाहते अभिनेता जॉन अब्राहम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिलहाल बच्चे नहीं चाहते अभिनेता जॉन अब्राहम
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल से शादी करने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि वे फिलहाल बच्चे की योजना नहीं बना रहे हैं
विज्ञापन
जॉन ने यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान बच्चों के बारे में अपनी योजना का खुलासा किया। वह यहां अपने पिता अब्राहम जॉन के साथ पहुंचे थे।
वर्ष 2014 में प्रिया से शादी करने वाले जॉन ने कहा, "हमने अभी बच्चे की योजना नहीं बनाई है।"
जॉन ने अपने पिता को आदर्श बताया और कहा कि वह उनके पदचिह्नें पर चलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने जिस तरह अपना जीवन जिया, मैं उसी तरह का जीवन जीने की कोशिश करता हूं।
मेरे पिता सिद्धांतों के मामले में बहुत पक्के हैं। वह मेरे आदर्श हैं। वह बहुत साधारण जीवन जीते हैं और बहुत ईमानदार हैं।"
जॉन की आने वाली फिल्में 'रॉकी हैंडसम', 'हेरा फेरी 3' और 'वेल्कम बैक' हैं।