मिर्जापुर द मूवी: स्क्रीनिंग में अचानक पहुंचे गुड्डू भैया, अली फजल को देख फैंस हुए एक्साइटेड; देखें वीडियो
Ali Fazal: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बीच फिल्म के एक्टर अली फजल ने दिल्ली में एक थिएटर में पहुंचकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।
विस्तार
अली फजल ने दिया सरप्राइज
अली फजल ने फिल्म के क्लाइमैक्स के दौरान अचानक सिनेमाघर में एंट्री ली। उस वक्त दर्शक पूरी तरह फिल्म में डूबे हुए थे। अली फजल को अचानक अपने बीच देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच अभिनेता ने दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया और फिल्म और उनके किरदार को मिल रहे प्यार के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।
इस दौरान अली फजल ब्लैक शर्ट और जींस में नजर आए। उन्होंने सिनेमाघर में मौजूद अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कई फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।
इसके बाद अली फजल ने हाथ में माइक लिया और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। अपने पसंदीदा एक्टर को अचानक सिनेमाघर में देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। अली फजल की इस सरप्राइज एंट्री को फैंस ने 'गूसबंप मोमेंट' बताया।
A post shared by Ꭾʀɪ֟፝ʏᴀ | Makeup Artist | Delhi (@makeupbyypriya)
- पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
- जहां पहले दिन इसने 25.75 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में और उछाल देखने को मिला है।
- दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया है।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.88 करोड़ का हो गया है।
- फिल्म ने केवल दो दिनों में 57.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
'मिर्जापुर द मूवी' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: सीरीज से कितनी अलग है फिल्म? किरदारों में हुआ बदलाव; इन नए कलाकार की भी हुई एंट्री