गोविंदा-सुनीता: दूसरी शादी की चर्चाओं के बीच चीची का बड़ा बयान, फैंस से मांगी दुआ; इशारों में कही ऐसी बात
Govinda and Sunita Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शनिवार को मुंबई में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम के दौरान अपनी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर इशारों-इशारों में बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या बोल गए गोविंदा?
गोविंदा मुंबई में आयोजित यूथ शक्ति दही हांडी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी से जुड़े विवाद या किसी आरोप पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने बस अपने फैंस से साथ और सपोर्ट बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए गोविंदा ने कहा, 'और बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं, मैं माई से प्रार्थना करता हूं कि वो क्लीन-अप हो और गोविंदा उसे क्लीन-अप कर पाए।'
गोविंदा ने यह साफ नहीं किया कि वह 'आसमान में लिखी गई बातों' से क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने शादी को लेकर चल रही किसी भी चर्चा या हालिया बयानों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वह खुद इन चीजों को साफ कर पाएंगे।
फैंस से मांगा साथ
गोविंदा ने अपने फैंस से भी खास अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह का प्यार और साथ उन्हें इतने वक्त से मिलता आया है, उन्हें आगे भी उसी तरह अपने फैंस के सपोर्ट की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'आप लोगों का सहयोग चाहिए, साथ चाहिए।'
- बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा काफी वक्त से निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।
- इसके चलते सुनीता ने तलाक की अर्जी भी दाखिल की थी। मगर, बीते दिनों उन्होंने तलाक की याचिका वापस ले ली।
- इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें राखी सावंत और सुनीता फोन पर बात करती दिखीं।
- सुनीता ने राखी से बात करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया और कहा कि गोविंदा दूसरी शादी की तैयारी कर रहे थे, इसलिए उन्होंने तलाक की याचिका वापस ली।
- गोविंदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'रूपा' में वे कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार हुई फिल्म, पहले 21 दिन कमाए थे मात्र 12 करोड़; चौथे हफ्ते हुआ चमत्कार