फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Recalls Angoor Chori Story With Amitabh Bachchan At KBC Set Amid Haiwaan Promotion

अक्षय कुमार: जब खिलाड़ी कुमार ने की अमिताभ के सामने चोरी, क्या था बिग बी का रिएक्शन? KBC 18 में सुनाया किस्सा

Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
सार

Akshay Kumar: हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान कौन बनेगा करोड़पति में अपनी आने वाली फिल्म हैवान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अक्षय ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Recalls Angoor Chori Story With Amitabh Bachchan At KBC Set Amid Haiwaan Promotion
सैफ अली खान. अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने प्रैंक्स और शरारती अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने केबीसी के सेट पर अपने बचपन का एक शरारती किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सैफ तक हैरान रह गए। 
विज्ञापन


अक्षय ने सुनाया चोरी का किस्सा
केबीसी के सामने आए प्रोमो में अक्षय और सैफ हॉटसीट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय, अमिताभ बच्चन से बचपन के अंगूर वाली कहानी का जिक्र करते हैं। इस बीच सैफ इस कहानी के बारे में पूछते हैं।
विज्ञापन


तो अक्षय ने कहा, 'अमिताभ बच्चन जब पहलगांव में बेमिसाल की शूटिंग कर रहे थे। तो मैं अपने माता-पिता के साथ वहां मौजूद था। मेरे मम्मी-पापा भी सर के बहुत बड़े फैन हैं। तो उन्होंने मुझसे कहा कि जाओ तुम बच्चे हो, तो सर का ऑटोग्राफ लेकर आओ, तुम्हें सिक्योरिटी वाले नहीं रोकेंगे। तो मैं गया और मैंने देखा कि सर अंगूर खा रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय ने आगे कहा, 'मैंने जाकर उन्हें पेपर दिया साइन करने के लिए और चुपके से अंगूर का एक छोटा सा गुच्छा चुरा लिया, और सर ने मुझे देख लिया था। जब मैं साइन करवाकर जाने लगा, तो सर ने मुझे बुलाकर एक और बड़ा गुच्छा दिया और कहा कि ये लो बेटे ये भी ले जाओ।' 

अक्षय का ये किस्सा सुनकर अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के साथ वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

Akshay Kumar Recalls Angoor Chori Story With Amitabh Bachchan At KBC Set Amid Haiwaan Promotion
'हैवान' टीजर - फोटो : X
13 साल बाद साथ आएंगे अक्षय और सैफ
  • प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं।
  • दोनों की जोड़ी को आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में देखा गया था।
  • यानी करीब 18 साल बाद दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।
  • ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड 2026: भारत की उम्मीदें टूटी, निकिता पोरवाल टॉप 40 से बाहर; जानें किस बात पर भड़के भारतीय यूजर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed