फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Apoorva Mukhija Breaks Silence On NYU Donation Claims Says I Am Not Here By Giving Donations

अपूर्वा मुखीजा: 'आप लोग पागल हैं क्या?', NYU में एडमिशन के लिए डोनेशन देने के दावों पर रिबेल किड ने दी सफाई

Sun, 06 Sep 2026 11:42 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 06 Sep 2026 11:42 AM IST
सार

Apoorva Mukhija: अपूर्वा मुखीजा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और NYU Stern से अपनी मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन इस नई शुरुआत के बीच उनके एडमिशन को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस शुरू हो गई। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 

विज्ञापन
Apoorva Mukhija Breaks Silence On NYU Donation Claims Says I Am Not Here By Giving Donations
अपूर्वा मुखीजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि अपूर्वा ने डोनेशन देकर NYU में एडमिशन लिया है। अब अपूर्वा ने इन दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ कहा है कि उनके एडमिशन का पैसे से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


क्या आप लोग पागल हैं?
हाल ही में अपने यूट्यूब स्टोरीटाइम वीडियो में अपूर्वा ने इन दावों पर जवाब दिया। उन्होंने सवाल किया कि लोग ऐसा क्यों मान रहे हैं कि उन्हें बिजनेस स्कूल में एडमिशन लेने के लिए पैसे देने की जरूरत थी। अपूर्वा ने बताया कि उनका एडमिशन उनकी पढ़ाई, काम के अनुभव, सोशल मीडिया पर बनाए गए बिजनेस और इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
विज्ञापन


अपूर्वा ने कहा, 'क्या आप लोग पागल हैं? पहली बात तो मेरे पास डोनेशन देने के लिए इतने पैसे ही नहीं हैं और यहां की फीस इतनी ज्यादा है कि वो खुद डोनेशन जैसी लगती है। इसके अलावा, बी-स्कूल के नजरिए से देखें तो मैं अपनी पढ़ाई में हमेशा बहुत अच्छी रही हूं। मेरे पास काफी अच्छा वर्क एक्सपीरियंस है। मैंने देश के लगभग सभी बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Apoorva Mukhija Breaks Silence On NYU Donation Claims Says I Am Not Here By Giving Donations
अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid
मुझे नौकरी मिल जाएगी
अपूर्वा ने अपने डिजिटल करियर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने रियलिटी टीवी किया है, एक्टिंग की है। मैंने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब को बढ़ाया है। इंस्टाग्राम पर मेरे 4.8 मिलियन और यूट्यूब पर 1.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। यह सच में एक बिजनेस है, जिसे मैं पिछले पांच साल से चला रही हूं। मेरे लिए काम करने वाले कर्मचारी हैं और मेरी एक पूरी टीम है।'

अपूर्वा ने अपने इंटरव्यू स्किल्स को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि एडमिशन के दौरान उनके इंटरव्यू ने भी अहम भूमिका निभाई। अपूर्वा ने कहा, 'मेरी इंटरव्यू स्किल्स बहुत अच्छी हैं। अगर आप कभी मेरा किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू लेंगे, तो मुझे नौकरी मिल जाएगी, क्योंकि मुझे पता है कि कैसे बात करनी है। एक चीज जो मुझे अच्छे से आती है, वो है बात करना। तो नहीं, मैंने डोनेशन देकर एडमिशन नहीं लिया है।'

अपूर्वा ने यह भी बताया कि उन्होंने NYU के अलावा किसी और कॉलेज में अप्लाई नहीं किया था। वह काफी समय से विदेश में पढ़ाई करने के बारे में सोच रही थीं, लेकिन ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने आखिरकार यह कदम उठाने का फैसला किया।

Apoorva Mukhija Breaks Silence On NYU Donation Claims Says I Am Not Here By Giving Donations
रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या था इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद? 
  • बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था।
  • इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी।
  • इस पर काफी हंगामा हुआ। इस एपिसोड में अपूर्वा मुखीजा भी पेनल में मौजूद थीं। 
  • समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं।
  • समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।

ये भी पढ़ें- गोविंदा-सुनीता: चीची ने शादी के विवाद पर किया इशारों-इशारों में कमेंट, फैंस से मांगी दुआ; कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed