अक्षय कुमार: जब खिलाड़ी कुमार ने की अमिताभ के सामने चोरी, क्या था बिग बी का रिएक्शन? KBC 18 में सुनाया किस्सा
Akshay Kumar: हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान कौन बनेगा करोड़पति में अपनी आने वाली फिल्म हैवान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अक्षय ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।
विस्तार
अक्षय ने सुनाया चोरी का किस्सा
केबीसी के सामने आए प्रोमो में अक्षय और सैफ हॉटसीट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय, अमिताभ बच्चन से बचपन के अंगूर वाली कहानी का जिक्र करते हैं। इस बीच सैफ इस कहानी के बारे में पूछते हैं।
तो अक्षय ने कहा, 'अमिताभ बच्चन जब पहलगांव में बेमिसाल की शूटिंग कर रहे थे। तो मैं अपने माता-पिता के साथ वहां मौजूद था। मेरे मम्मी-पापा भी सर के बहुत बड़े फैन हैं। तो उन्होंने मुझसे कहा कि जाओ तुम बच्चे हो, तो सर का ऑटोग्राफ लेकर आओ, तुम्हें सिक्योरिटी वाले नहीं रोकेंगे। तो मैं गया और मैंने देखा कि सर अंगूर खा रहे थे।'
अक्षय ने आगे कहा, 'मैंने जाकर उन्हें पेपर दिया साइन करने के लिए और चुपके से अंगूर का एक छोटा सा गुच्छा चुरा लिया, और सर ने मुझे देख लिया था। जब मैं साइन करवाकर जाने लगा, तो सर ने मुझे बुलाकर एक और बड़ा गुच्छा दिया और कहा कि ये लो बेटे ये भी ले जाओ।'
अक्षय का ये किस्सा सुनकर अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के साथ वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।
- प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं।
- दोनों की जोड़ी को आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में देखा गया था।
- यानी करीब 18 साल बाद दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।
- ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड 2026: भारत की उम्मीदें टूटी, निकिता पोरवाल टॉप 40 से बाहर; जानें किस बात पर भड़के भारतीय यूजर्स