कार्तिक आर्यन: अगली फिल्म की शूटिंग शुरू, बहादुर पायलट का रोल निभाएंगे एक्टर; जानें मूवी से जुड़ी पूरी जानकारी
Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है। एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।
इस फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक
एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में वह एक बहादुर पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो युद्ध के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए खतरनाक मिशन की अगुवाई करता है।
एक्टर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में कार्तिक फिल्म की शूटिंग का ड्राफ्ट हाथ में पकड़े नजर आए।
- फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बहादुर पायलट की भूमिका निभाएंगे।
- उनका किरदार एक युद्धग्रस्त देश में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बेहद खतरनाक और मुश्किल मिशन की अगुवाई करता है।
- फिल्म की कहानी युद्ध के दौरान लोगों को बचाने के इस साहसी मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है।
- कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी।
- कार्तिक आर्यन इससे पहले फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे।
- इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी थीं।
- फिल्म की कहानी एक बेफिक्र वेडिंग प्लानर और नियमों को न मानने वाली राइटर के इर्द-गिर्द घूमती है।
- फिल्म में दोनों किरदारों का नाम रे और रूमी था, जिनकी मुलाकात क्रोएशिया में होती है।
- यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: पहले ही दिन फिल्म ने मचाया तहलका, 2026 की टॉप 4 हिंदी फिल्मों में बनाई जगह; कमाए इतने करोड़