Tanaav Trailer: कश्मीर के हालातों को बयां करती वेब सीरीज ‘तनाव’ का ट्रेलर जारी, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
सुधीर मिश्रा और सचिन ममता कृष्ण द्वारा निर्देशित तनाव का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है, जो साल 2017 में कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
विस्तार
ओटीटी पर आए दिन नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। कश्मीर में आतंकवाद और इसके असर को बयां करती कहानियों को कई सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया हैं। वहीं, अब सोनी लिव पर कश्मीर के हालातों को दिखाती एक और कहानी आने वाली है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज 'तनाव' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। यह इस्राइली ड्रामा सीरीज 'फौदा' का इंडियन अडैप्शन है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधीर मिश्रा और सचिन ममता कृष्ण द्वारा निर्देशित तनाव एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें 2017 में कश्मीर के हालातों को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में जरीना वहाब, मानव विज, एकता कौल, वलूचा डी सूसा, अरबाज खान, सुमित कौल, रजत कपूर, शशांक अरोड़ा, अमित गौर, दानिश हुसैन, साहिबा बाली, सत्यदीप मिश्रा, सुखमनी सदाना, अर्सलान गोनी जैसे कई सारे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में भी दिखाई दी है।
Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे के निशाने पर आए 'झलक दिखला जा' के जज करण जौहर, बोलीं- आप क्या ऑस्कर देने वाले हो
सोनी लिव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस ट्रेलर में दिखाई दे रहा है कि एक आतंकवादी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया है। सीरीज में आतंक के साथ राजनीति की भी झलक देखने को मिलेगी। वहीं, ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा गया, 'हर कहानी के दो पहलू होते हैं, लेकिन हर पक्ष के अपने-अपने ट्विस्ट भी होते हैं! तनाव 11 नवंबर से सोनी लिव पर।'
Yashoda Trailer: सस्पेंस से भरपूर है सामंथा की फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर, दमदार एक्शन करती दिखीं एक्ट्रेस
ट्रेलर पर फैंस भी कमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट का इजहार कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'ट्रेलर शानदार है बेस्ट ऑफ लक', तो दूसरे ने लिखा, 'तनाव के लिए पूरी टीम को बधाई'। अरबाज खान ने भी ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने भी कमेंट किया है।
Karanvir Bohra: करणवीर बोहरा पर भारी पड़ा कैमरे के सामने पूनम पांडे संग रोमांस, लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी