‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर हर घर मशहूर हुई अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों शिल्पा कलर्स के शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही थीं, लेकिन हाल ही में वह शो से एलिमिनेट हो गईं। अब शो से बाहर होने के बाद शिल्पा ने करण जौहर की जमकर क्लास लगाई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है, जिसमें वह शो के जजों पर तंज कसती नजर आ रही हैं।
Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे के निशाने पर आए 'झलक दिखला जा' के जज करण जौहर, बोलीं- आप क्या ऑस्कर देने वाले हो
दरअसल, शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह जजों पर अपनी भड़ास निकालती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में शिल्पा कहती नजर आ रही हैं कि मैंने निया का लास्ट परफॉर्मेंस देखा। उस पर करण जौहर ने कमेंट किया कि आपका डांस नहीं दिखा। आपको सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट भी चाहिए, तीन मिनट के एक्ट में आपको अलग चीज भी चाहिए। एंटरटेनमेंट का शो है। आपको क्या चाहिए, आप क्या धर्मा प्रोडक्शन की कोई फिल्म देने वाले हो या फिर आप ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड देने वाले हो। उस तीन मिनट के एक्ट के लिए आर्टिस्ट क्या कर रहा है, आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।
Bollywood Gossips: जब धर्मराज युधिष्ठिर के हाथ लगाने से ठीक हो गया बीमार शख्स! जानें ये दिलचस्प किस्सा
View this post on Instagram
इसके आगे शिल्पा शिंदे ने कहा कॉम्पिटीशन नहीं है बोलते हैं, फिर भी कॉम्पिटिशन है। आप रुबीना दिलैक का वीडियो निकालकर देखिए, उसके साथ कोई भी एक्सीडेंट हो सकता था। उसका कोई भी नतीजा हो सकता है। इसके जिम्मेदार क्या जज होंगे? बाद में कैंडल लेकर निकलने का कोई मतलब नहीं है। जब तक इंसान है उसकी कद्र करो। बाद में मत भौंको। इसलिए अपनी बकवास सोच समझ कर करें। एंटरटेनमेंट का शो है उसे उसी तरीके से लो। इसके साथ ही फैंस से शिल्पा ने कहा कि आप क्यों लड़ रहे हैं। हर आर्टिस्ट की इज्जत करनी चाहिए।
Ranveer Singh: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रणवीर ने फहराया भारत का परचम, माराकेच फिल्म फेस्टिवल में होंगे सम्मानित
View this post on Instagram
शिल्पा शिंदे ने इसके अलावा करण जौहर के डांस और नोरा फतेही की हिंदी को लेकर भी कमेंट किया। शिल्पा ने कहा, करण सर को डांस नहीं आता है तो वह कैसे इस बात पर कमेंट कर सकते हैं। नोरा फतेही के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए शिल्पा ने कहा कि आप भी हिंदी सीखो, हमें अच्छे लगेगा। सिर्फ डांस-डांस से नहीं होगा। इसके साथ ही शिल्पा ने कहा कि वह अभी भी शो की रिस्पेक्ट करती हैं और उसे पसंद करती हैं। साथ वह अभी भी शो फॉलो कर रही हैं।
Manzilen Aur Bhi Hai: अनुपम खेर ने की नए चैट शो 'मंजिलें और भी हैं' की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप