फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan Wants Wonder Woman Like Character In 'Krrish 4'

'कृष 4' को लेकर ऋतिक रोशन ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 08 May 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 08 May 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Wants Wonder Woman Like Character In 'Krrish 4'
'कृष 4'
भारत में जब भी सुपरहीरो पर फिल्मों की बात होती है तो ऋतिक रोशन की कृष सीरीज जरूर ध्यान आती है। इस सीरीज की पिछली तीन सफल फिल्मों के बाद ऋतिक के फैंस बेसब्री से फिल्म के चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पूरी होने के बाद ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा। सुनने में ये भी आ रहा है कि ऋतिक रोशन 'कृष 4' में 'वंडर वुमेन' जैसा कोई किरदार चाहते हैं। 'वंडर वुमेन' हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट की फिल्म है जो जून में रिलीज होनी है। ऋतिक को इस फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया है कि उन्होंने पापा राकेश रोशन से फिल्म में ऐसे किरदार की डिमांड की है जो फिल्म में कृष की मदद करेगा।
विज्ञापन


'कृष 3' में कंगना का किरदार भी काफी पावरफुल था। प्रियंका चोपड़ा 'कृष 4' का हिस्सा रहेंगी या नहीं , इस पर किसी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। प्रियंका जब कुछ समय पहले भारत आईं थीं तो उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने तीन फिल्में साइन की हैं। इसमें से एक अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक है। बाकी दोनों फिल्मों में 'कृष 4' है या नहीं, इसका खुलासा तो प्रियंका ही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed